28.9 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़भेक्टू सीटू यूनियन ने नई इंसेंटिव स्कीम पर जताया विरोध

भेक्टू सीटू यूनियन ने नई इंसेंटिव स्कीम पर जताया विरोध

Published on

भोपाल

बीएचईएल कॉरपोरेट कार्यालय द्वारा नई इंसेंटिव स्कीम लागू किए जाने के बाद भेल के कई यूनिटों में इसका विरोध किया जा रहा है। भोपाल यूनिट में सीटू यूनियन ने नई इंसेंटिव स्कीम को मजदूर विरोधी बताकर इंसेंटिव स्कीम के खिलाफ बुलेटिन जारी कर विरोध दर्ज कराया। सीटू यूनियन के अध्यक्ष लोकेंद्र शेखावत ने कहा कि पुरानी इंसेंटिव स्कीम में कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि टी 3 जोड़कर 6000 तक का भुगतान किया जाता था, जबकि नई इंसेंटिव स्कीम में प्रोत्साहन राशि व टी-3 जोड़कर अधिकतम 3200 का ही भुगतान किए जाने का निर्णय हुआ है।

इस इंसेंटिव स्कीम की बैठक में भोपाल इकाई से हेवू बीएमएस की तरफ से एक कर्मचारी प्रतिनिधि व भेक्टू सीटू की ओर से यूनियन के अध्यक्ष लोकेंद्र शेखावत शामिल हुए। एचएमएस व इंटक यूनियन की ओर से भोपाल इकाई के बजाय भेल की दूसरी इकाईयों से कर्मचारी प्रतिनिधि शामिल हुए। जहां बीएमएस व इंटक यूनियन ने नई इंसेंटिव स्कीम पर हस्ताक्षर कर सहमति प्रदान किया वहीं भेक्टू सीटू यूनियन ने मिनिमम 8000 की प्रोत्साहन राशि दिए जाने की मांग को लेकर इस इंसेंटिव स्कीम पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया।

सीटू यूनियन का कहना है कि भेल भोपाल का कोई भी कर्मचारी इस नई इंसेंटिव स्कीम से उत्साहित नहीं हुआ है बल्कि हतोत्साहित हुआ है इसलिए यूनियन इसे प्रोत्साहन स्कीम के बजाय हतोत्साहन स्कीम घोषित करते हुए इसका विरोध करती है, सीटू यूनियन ने मांग किया है कि शीघ्र पूर्ण जेसीएम बैठक बुलाकर मिनिमम 8000 रुपये राशि के इंसेंटिव स्कीम पर चर्चा कर लागू किया जाए।

इसके साथ ही यूनियन ने भोपाल प्रबंधन से मांग किया है कि रात्रि 12:00 बजे तक द्वितीय पाली में कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों को नाइट अलाउंस का भुगतान किया जाए, यदि द्वितीय पाली में नाइट अलाउंस का भुगतान नहीं किया जाना है तो भेल त्रिची यूनिट के पैटर्न पर द्वितीय शिफ्ट को रात्रि 11:15 बजे तक समाप्त किया जाए।

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...