भोपाल
सोमवार को ट्रांसफार्मर ब्लॉक- 3 के कर्मचारियों ने महाप्रबंधक एसके महाजन को निदेशक मानव संसाधन के नाम का पत्र सौंपकर पीपी, एसआईपी बोनस व इंसेंटिव के निराकरण के लिए जल्द से जल्द जेसीएम बैठक आयोजित करने की मांग की। इस मौके पर यूनियन के अध्यक्ष लोकेंद्र शेखावत ने कहा कि कंपनी को लगातार मुनाफे में आने के बाद भी भेल कर्मचारियों के पीपी एसआईपी के अधिकार का गबन भेल प्रबंधन नहीं कर सकती है।
यदि जल्द से जल्द जेसीएम की तारीख घोषित कर पीपी बोनस, इंसेंटिव का भुगतान नहीं किया गया तो यूनियन आगे अपना आंदोलन तीव्र करेगी। सीटू प्रवक्ता अतुल मालवीय के अनुसार इस मौके पर यूनियन के अध्यक्ष लोकेंद्र शेखावत, निशांत नंदा, सादिक खान, विजेंद्र पाटिल, नरेश सिंह जादौन, दुर्ग सिंह मरावी, कुलदीप मौर्य, हिरदेश गोयल, जितेंद्र नीरज एवं ब्लॉक-3 के सैकड़ों भेल कर्मचारी मौजूद थे ।
