8.7 C
London
Monday, February 9, 2026
Homeभेल न्यूज़BHEL के बेदखली अमले ने हटाया अन्ना नगर का अवैध निर्माण

BHEL के बेदखली अमले ने हटाया अन्ना नगर का अवैध निर्माण

Published on

भेल भोपाल

भेल भोपाल उद्योगनगरी में लगातार बढ रहे अतिक्रमण के चलते जिला व पुलिस प्रशासन के सहयोग से भेल के अतिक्रमण अमले ने अवैध अतिक्रमणकारियों को हटाने को काम शुरू कर दिया है। इसके पूर्व बरखेडा पठानी स्थित करोडों की जमीन से अतिक्रमण हटाकर मंगलवार को अन्ना नगर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी की।

इस अवसर पर बडी संख्या पर पुलिस बल के साथ बेदखली अमले ने मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से लगाई गई दुकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। इस अतिक्रमण से आए दिन दुर्घटना की संभावना बनी रहती थी। इसी तरह बी सेक्टर पिपलानी व रत्नागिरी से करीब 25 झुग्गियां भी हटाई गईं। कुछ लोगों ने करीब एक एकड भूमि पर कब्जा कर रखा था। इसको लेकर कई दिन से शिकायतें भीं आ रही थीं।

यह भी पढ़िए: Covid Alert कोरोना का नया सिमटम आया सामने लोगों को सुनने में होगी परेशानी जानिए और क्या होगा

टाउनशिप के मुखिया टीयू सिंह के मार्गदर्शन में एवं सम्पदा अधिकारी रमेश चंद्रा के आदेशानुसार भेल के बेदखली अमले द्वारा अवैध अतिक्रमण को हटाकर भेल की भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया। इस कार्यवाही के दौरान उप महाप्रबंधक विनोद कुमार प्रधान, बेदखली अधिकारी चंद्रकांत विश्वकर्मा, सम्पदा निरीक्षक सत्यनारायण बाथम, रामेश्वर सावले, मध्य प्रदेश पुलिस एवं भेल का सुरक्षा दस्ता मौजूद रहा।

Latest articles

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

दादाजी धाम में संत श्री गजानन महाराज का 148वाँ प्राकट्य दिवस श्रद्धा-भक्ति से संपन्न

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड, पटेल नगर, भोपाल में...

“साइकिलिंग व्यायाम का एकबेहतरीन विकल्प है“ – रंजन कुमार

बीएचईएल में 'संडेज ऑन साइकिल' रैली का आयोजन भेल हरिद्वार : भारतीय खेल प्राधिकरण...

चालक परिचालक सेवा संघ की बैठकें आयोजित

भोपाल । मध्य प्रदेश चालक परिचालक सेवा संघ के पदाधिकारियो एवं कार्यकारिणी सदस्यों की महत्वपूर्ण...

More like this

“साइकिलिंग व्यायाम का एकबेहतरीन विकल्प है“ – रंजन कुमार

बीएचईएल में 'संडेज ऑन साइकिल' रैली का आयोजन भेल हरिद्वार : भारतीय खेल प्राधिकरण...

बीएचईएल ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट: प्रदीप कुमार उपाध्याय ने विजेताओं को किया सम्मानित

भोपाल बीएचईएल ऑफिसर्स क्लब, भोपाल द्वारा आयोजित पांच दिवसीय “ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025-26” का भव्य...