16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभेल न्यूज़राज्यमंत्री श्रीमती गौर की पहल पर सिविल हॉस्पिटल गोविंदपुरा में प्रसूति वार्ड...

राज्यमंत्री श्रीमती गौर की पहल पर सिविल हॉस्पिटल गोविंदपुरा में प्रसूति वार्ड शुरू, बिटिया की गूंजी किलकारी— सिविल अस्पताल में 10 रुपए में होता है ओपीडी पंजीयन

Published on

भेल भोपाल।

गोविंदपुरा के हताईखेड़ा स्थित सिविल अस्पताल को आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसित किया जा रहा है। हाल ही में अस्पताल में पहली बार हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने जल्द से जल्द प्रसूति वार्ड शुरू करने के निर्देश दिए थे। जिसके परिपालन में सिविल हॉस्पिटल में प्रसूति वार्ड शुरु किया गया जिसमें शनिवार को पहली बिटिया की किलकारी गूंजी। यहां पर सेक्टर-बी पटेल नगर रायसेन रोड निवासी सोनल बंसल पति सुनील बंसल ने सुबह 6:38 पर बेटी को जन्म दिया

हथाईखेड़ा क्षेत्र स्थित गोविंदपुरा शासकीय सिविल अस्पताल पांच लाख से अधिक आबादी के लिए आधुनिक और समर्पित स्वास्थ्य सेवा केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने बैठक में कहा था कि अस्पताल का विस्तार कर इसे एक आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसित किया जाए, जिससे आमजन को बेहतर इलाज और सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें। उन्होंने निर्देश दिए थे कि महिला मरीजों की चिकित्सा और देखभाल को प्राथमिकता दी जाए और अस्पताल स्टाफ मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखें।

यह भी पढ़िए: गोंडवाना मातृशक्ति ट्राईबल फाउंडेशन भेल भोपाल में चल रहे विवाद का निराकरण

10 रुपए में ओपीडी पंजीयन

सिविल अस्पताल में 10 रुपए में ओपीडी पंजीयन और आईपीडी का पंजीयन सिर्फ 30 रुपए में होता है। सभी वार्डों में नर्सिंग स्टेशन और स्टोर रूम के साथ-साथ मरीजों के लिए भोजन की व्यवस्था जैसी कई सुविधाएं यहां मिल रही हैं।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बीएचईएल भोपाल में पांच दिवसीय अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भोपाल इकाई में आज पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण...

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...