भेल भोपाल।
प्रदेश अध्यक्ष संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष एलके दुबे के आकस्मिक दुखद निधन से समूचे प्रदेश के विद्युत श्रमिकों में शोक व्याप्त है। भोपाल संगठन शाखा द्वारा कार्यालय बिजली नगर गोविंदपुरा में गुरूवार को भावभीनी श्रद्धांजलि देकर शोकसभा आयोजित की गई।
यह भी पढ़िए: अनजुमन तरक्की-ए-उर्दू (हिंद) ने राहत सामग्री गुरुद्वारा समिति को सुपुर्द की
सभा में उपाध्यक्ष राहुल त्रिपाठी, उपाध्यक्ष रामराज तिवारी, सचिव अशोक गोस्वामी, भोपाल शाखा अध्यक्ष संजय तिवारी सहित बड़़ी संख्या में श्रमिक संगठन के प्रतिनधि मौजूद रहे।
