12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल भोपाल इकाई में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ का आयोजन

बीएचईएल भोपाल इकाई में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ का आयोजन

Published on

भेल भोपाल।

भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय के निर्देशानुसार, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल इकाई द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का आयोजन किया गया।अभियान के अंतर्गत हर शनिवार नगर शासन, सिविल, बिजली एवं जल आपूर्ति विभाग के सहयोग से व्यापक स्तर पर स्वच्छता कार्य किए गए। यह गतिविधियाँ बीएचईएल टाउनशिप के विभिन्न संस्थानों एवं आमजन की भागीदारी से संपन्न हुईं, जिनमें प्रमुख रूप से सार्वजनिक स्थलों की सफाई पर ध्यान केंद्रित किया गया।

बीएचईएल के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) के नेतृत्व में नगर निगम भोपाल के सहयोग से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान बीएचईएल के 5 नंबर गेट, रामलीला मैदान, शालीमार पार्क, ए-सेक्टर पिपलानी एवं विजय मार्केट, ए-सेक्टर बरखेड़ा में सफाई की गई। झाड़ियों की कटाई व निस्तारण का कार्य भी बड़े पैमाने पर किया गया।

यह भी पढ़िए: छठ पूजा के दिन शासकीय अवकाश के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

अभियान के दौरान कचरे का निपटान, सड़क व पार्कों की सफाई और वेस्ट मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही नागरिकों में जागरूकता फैलाने के लिए पोस्टर और बैनर भी लगाए गए। इस अवसर पर बीएचईएल प्रबंधन ने संदेश दिया कि स्वच्छता केवल सरकारी प्रयासों से ही संभव नहीं है, बल्कि इसमें नागरिकों एवं संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है। निरंतर प्रयासों से हम अपने शहर और गाँव को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बना सकते हैं तथा ‘स्वच्छ भारत’ के सपने को साकार कर सकते हैं।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

बीएचईएल भोपाल में पांच दिवसीय अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भोपाल इकाई में आज पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण...

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...