17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeभेल न्यूज़देवी—देवताओं की विदाई पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ देना चाहिए—कृष्णा गौर

देवी—देवताओं की विदाई पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ देना चाहिए—कृष्णा गौर

Published on

भेल भोपाल।

राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि देवी—देवताओं का आना और उनकी विदाई पूरे सम्मान और श्रदृधा के साथ होना चाहिए। उन्होंने यह बात भेल क्षेत्र के रायसेन रोड स्थित रत्नागिरी तिराहे पर अखंड श्री श्याम महोत्सव समिति द्वारा आयोजित भव्य चल समारोह के मौके पर कही। वह इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई थीं। उन्होंने समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में धार्मिक एकता और संस्कति का गौरव बढाते हैं।

समिति के सरंक्षक अशोक गुप्ता असाटी तथा अध्यक्ष संजय जाट, महामंत्री राम राजपूत और कोषाध्यक्ष विजय पटेल के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। चल समारोह में विभिन्न झांकियों में बड़ी-बड़ी मूर्तियों के माध्यम से देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां देखने को मिलीं।

यह भी पढ़िए: भेल नगर में हुआ रावण दहन

समारोह के दौरान मंच से निकलने वाली भव्य झांकियों में श्री राधा-कृष्ण, दुर्गा माँ, हनुमानजी, श्रीराम दरबार, खाटू श्यामजी आदि की अद्भुत प्रस्तुतियाँ शामिल रहीं। झांकियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
अंत में समिति द्वारा उत्कृष्ट झांकियों को सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण के दौरान अतिथियों ने विजेताओं को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट किए। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...