12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल के फेब्रिकेशन विभाग में बड़ा खेल

बीएचईएल के फेब्रिकेशन विभाग में बड़ा खेल

Published on

भेल की गपशप — केसी दुबे

यूं तो बीएचईएल की कुछ यूनिटों और साईडो पर अफसरों द्वारा अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने के नाम पर करोड़ों के गोलमाल की खबरें आम हो गई हैं । ऐसा लग रहा हैं कि कुछ अफसरों ने अपनों को फायदा पहुंचाने के लिये कंपनी को नुकसान पहुंचाने की ठान ली है । इसी को लेकर बीएचईएल भोपाल यूनिट में भी फेब्रिकेशन विभाग अजीब सा खेल खेल रहे हैं । इस विभाग में यह चर्चा आम हो गई है कि एक एजीएम स्तर के अधिकारी की छत्र छाया में करप्शन पनप रहा है। यदि भेल के मुखिया ने जल्द ही ध्यान नहीं दिया तो कंपनी को काफी नुकसान उठान पड़ सकता है ।

मामला शटर फ्रेम डीएमसी डब्ल्यू टैंक स्पाईडर डिपारटमेंट कोड 327—321 का है । इसका काम दो बड़ी कंपनियोें को फायदा पहुंचाने के लिये दिया गया है । काम इस तरह किया जा रहा है कि जिस जॉब कि सालों से काम के हिसाब से प्लानिंग विभाग ड्राइंग तय कर मटेरियल से लेकर जॉब के घंटे निश्चित करते हुए कर्मचारियों को डॉकेट दे कर काम को पूरा करने के लिए पूरी अधिकारियों कि फौज तो तैयार है । कर्मचारियों की कमी होने के कारण ऑडर मिले जॉब को समय पर पूरा करने के लिए आउट सोर्स एवं ठेके पर दिए जाने वाले जॉब को निश्चित समय के हिसाब से पेमेंट करने का टेंडर दिया जाता रहा है लेकिन विभाग के अफसर नई परंपरा शुरू करते हुये ।

यह भी पढ़िए: मप्र भाजपा की कार्यकारिणी घोषित में लता वानखेड़े, सुमेर सोलंकी समेत 4 महामंत्री, 9 उपाध्यक्ष; आशीष अग्रवाल दोबारा मीडिया प्रभारी बने

तय समय से डबल समय का पेमेंट ठेकेदार को दी जाना किसी के गले नहीं उतर रहा है चर्चा यह भी है कि एक एजीएम  साहब अपनी मन मर्जी चलाते हुए ही काम के शुद्ध लाभ के अलावा कुछ भी समझ में नहीं आ रहा है ।  यहां तक कि जॉब कि क्वालिटी से भी उनको लेना देना नहीं है  इसके चलते यहां बनने वाले जॉब का कॉस्ट कई गुणा बढ़ने से इंकार नहीं किया जा सकता ।

हां यह जरूर है कि शाप फ्लोर में नीचे की टीम को दबा कर रखने एवं धमकी देने के अलावा कुछ नहीं दिखाई नहीं दे रहा है साहब को । कारखाने में यह भी चर्चा है कि ट्रेक्शन मोटर विभाग में कुछ चहेती कंपनियों को फायदा पहुंचाने और मोटर फेल होने के मामले की उच्च स्तरीय जांच शिकायत होने के बाद भी जब शीर्ष प्रबंधन ने कोई कार्यवाही नहीं की तो कारखाने में इस बात की चर्चा भी होने लगी है कि फेब्रिकेशन ब्लॉक की उच्च स्तरीय जांच होगी की नहीं ।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

भेल श्रमिकों के सम्मान में सजी सांस्कृतिक शाम: मंत्री कृष्णा गौर और ईडी प्रदीप उपाध्याय ने सराहा

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर पिपलानी स्थित ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉइज यूनियन...

बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा ‘समर कूल’ थीम पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

भोपाल। बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा गत दिवस ‘समर कूल’ थीम पर आधारित एक आकर्षक...

ऐबू की अनूठी पहल: ‘एक शाम-बीएचईएल श्रमिकों के नाम’, लगातार 10वें वर्ष होगा भव्य सम्मान समारोह

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई को ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाइज...