5.5 C
London
Friday, February 13, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल की हीप इकाई ने ताइवान में जीता गोल्ड अवार्ड

बीएचईएल की हीप इकाई ने ताइवान में जीता गोल्ड अवार्ड

Published on

हरिद्वार।

बीएचईएल हरिद्वार की हीप इकाई ने ताइवान के ताइपे शहर में 3 से 06 नवम्बर तक आयोजित हुए इंटरनेशनल क्वालिटी सर्किल सम्मेलन में “गोल्ड अवार्ड” प्राप्त किया है। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 14 से अधिक देशों की टीमों ने भाग लिया। हीप इकाई का प्रतिनिधित्व करते हुए विद्युत मशीन्स, ब्लॉक-1, के गुणत्ता चक्र 771 (तरुण चक्र) ने सम्मेलन में भाग लिया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह सफलता प्राप्त की।

बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक एवं प्रमुख रंजन कुमार ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर टीम के सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारे समर्पित कर्मचारियों ने हमेशा ही अपने उत्कृष्ट कार्यों से संस्थान का गौरव बढ़ाया है। उल्लेखनीय है कि यह पुरस्कार अपने कार्य क्षेत्र में नई सोच, काम को सरल बनाने, गुणवत्ता बढ़ाने व नए टूल्स एवं तकनीकों का विकास करने के लिए दिया जाता है। इस सम्मेलन में टीम ने 145 मेगावाट तक की लिफ्ट इरिगेशन मोटर्स के लिए स्प्रिंग प्लेट की मशीनिंग की गुणवत्ता बढ़ाने और समय सीमा को कम करने पर केंद्रित एक नये टूलिंग फिक्सचर को डिजाइन और कार्यान्वित से संबंधित सुधार परियोजना प्रस्तुत की । इस परियोजना से न केवल वित्तीय बचत बल्कि उत्पाद की गुणवत्ता में सुधार और समय पर डिलीवरी भी सुनिश्चित होगी।

यह भी पढ़िए: यूपी में शुरू हुआ गन्ने की पेराई का महाअभियान! 21 चीनी मिलों में काम शुरू, योगी सरकार के ₹30 की बढ़ोतरी के बाद किसानों…

इकाई समन्वयक राजेश कुमार, फैसिलिटेटर गौरव औझा, टीम लीडर तथा सदस्य बिरेंद्र सिंह, प्रभात कुमार, सोम दत्त, योगेश कुमार व रेशु चौहान ने अपनी लगन व मेहनत से बीएचईएल का नाम रोशन किया है। इस सफलता में महाप्रबंधक (ईएम) नरेंद्र सिंह राणा, महाप्रबंधक (क्यू एवं बीईएक्स) प्रशांतो मांजी तथा उप महाप्रबंधक (बीईएक्स) प्रदीप्ता पुरकायस्था, यूनिट कॉर्डिनेटर पंकज कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने टीम को बहुमूल्य मार्गदर्शन प्रदान किया

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस...

रोजगार, स्वरोजगार और स्टार्टअप को मिलेगा नया बल : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के अनुरूप राजस्थान विधानसभा में प्रस्तुत बजट 2026-27 में...

भवन विकास निगम की कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने अभियंताओं को दिया मार्गदर्शन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि निर्माण कार्य केवल ईंट-पत्थरों का जोड़ नहीं,...

नए श्रम कानूनों के विरोध में भोपाल में कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल केंद्र सरकार की नई श्रम संहिताओं के विरोध में गुरुवार को राजधानी भोपाल में...

More like this

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...

भेल की  कस्तूरबा अस्पताल प्रबंधन संभालेगा ‘शांति वाहन’ सेवा का जिम्मा

भोपाल भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड , भोपाल ने कर्मचारी सुविधाओं और प्रशासनिक सुगमता को ध्यान...

बीएचईएल को कोल इंडिया के संयुक्त उद्यम से ₹2,800 करोड़ का बड़ा ऑर्डर

दिल्ली सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग दिग्गज भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  ने एक बार फिर बड़ी...