16.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeभेल न्यूज़गौतम मौरे शामिल होंगे भेल कर्मचारी ट्रेड यूनियन में,और कठैत जी..

गौतम मौरे शामिल होंगे भेल कर्मचारी ट्रेड यूनियन में,और कठैत जी..

Published on

भेल की गपशप
केसी दुबे ।
बीएचईएल भोपाल यूनिट में प्रतिनिधि यूनियन के चुनाव इस साल हो या अगले साल ये अलग बात है । यहां की यूनियनें अपने आप को मजबूत करने के लिये कर्मचारियों या अन्य यूनियन नेताओं को अपने साथ मिलाने की कोशिश में लग गई है । किसमें है कितना दम यह तो चुनाव के बाद ही पता चलेगा लेकिन जिन यूनियनों का कर्मचारियों के हित में बेहतर परफारमेंस रहा हो वे ही इस चुनाव में जीत का स्वाद चख सकेंगी । जो यूनियनें प्रबंधन के सामने पिछले तीन सालों से नत मस्तक हैं उन्हें भी कर्मचारी अच्छे से जानते हैं ।

Read Also: पूर्व केंद्रीय मंत्री कलमाड़ी का 81 वर्ष की उम्र में निधन

पहले सीटू यूनियन के कुछ पदाधिकारी बड़ी संख्या में एचएमएस यूनियन में शामिल हो गये और अब भेल इंटक के पूर्व महाम़ंत्री गौतम मौरे भी भेल कर्मचारी ट्रेड यूनियन में शामिल होने की तैयारी में लगे हुये हैं । इंटक से नाराज होकर केटीयू में शामिल हुये ऐसा उनका कहना है वैसे भी उनके इस फैसले में दम दिखाई दे रहा है क्योंकि केटीयू ही एक ऐसी यूनियन है यहां लाभ—शुभ का कोई दाग नहीं है । एक चर्चा यह भी है कि बीएमएस के अध्यक्ष व्हीएस कठैत भी जल्द ही अपनी दादा भौमिक वाली पुरानी यूनियन को फिर जिंदा कर सकते हैं या फिर ऐबू यूनियन की शरण में जा सकते हैं । प्रतिनिधि यूनियन के चुनाव के पूर्व काफी उठा—पठक की खबरें आना शुरू हो गई हैं ।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

भोपाल आगमन पर बीचईएल अफसर वेंकटाचलम का भव्य स्वागत

भोपाल। शहर के बीएचईएल कारखाने के सिविल विभाग के पूर्व सहयोगियों और मित्रों के...

बीएचईएल में जनगणना-2027 के प्रथम चरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

भोपाल। भारत सरकार द्वारा आयोजित की जा रही ‘जनगणना-2027’ के प्रथम चरण को सफल...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...