13.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeभेल न्यूज़जब बीएचईई थ्रिफ्ट अध्यक्ष ने नहीं दिया उपाध्यक्ष को पास

जब बीएचईई थ्रिफ्ट अध्यक्ष ने नहीं दिया उपाध्यक्ष को पास

Published on

बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रिडिट को—आपरेटिव सोसायटी में भी अजीबों—गरीब बातें सुनने को मिल रही हैं । पहले तो अध्यक्ष और कुछ संचालकों में जमकर लड़ाई हुई बात यहां तक पहुंच गई कि यहां के भेल कर्मचारी सदस्यों को उनके लोन की राशि भी मिलना बंद हो गई । अध्यक्ष के केबिन में ताला जड़ दिया फिर अध्यक्ष ने ताला तोड़ दिया ऐसे मामले बीते साल में देखने को मिले । खैर अब संस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही है लेकिन एक मामला फिर चर्चाओं में आ गया है । दरअसल इस संस्था के एक उपाध्यक्ष को भेल प्रबंधन ने संस्था के नाम पर एक इस्पेशल पास जारी किया था ।

Read Also: पूर्व केंद्रीय मंत्री कलमाड़ी का 81 वर्ष की उम्र में निधन

इस पास से माननीय उपाध्यक्ष कारखाने से बाहर कभी भी आ—जा सकते थे । हाल ही में भेल प्रबंधन ने इनका पास फिर से बनाया या नहीं यह अलग बात है लेकिन जब उपाध्यक्ष अध्यक्ष के पास के लिये गये तो उन्होंने दो टूक शब्दों में कह दिया की भैया अब काहे का पास । अब इसे आपको देने की कोई जरूरत ही नहीं है हालांकि उपाध्यक्ष विधिवत बनें हुये हैं । उन्होंने अध्यक्ष महोदय को कानून का पाठ भी पढ़ाया लेकिन अध्यक्ष महोदय पर उनके कानून बताने का कोई असर ही नहीं हुआ अब देखना यह है कि यह मामला कहां तक पहुंचता है या फिर उपाध्यक्ष चुप्पी साध लेंगे ।

Latest articles

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

More like this

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

भेल बरखेड़ा में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव की धूम

भोपाल राजधानी के भेल क्षेत्र स्थित बरखेड़ा में आगामी 2 अप्रैल 2026 को श्री हनुमान...

मार्च के अंतिम दिन बीएचईएल भोपाल का टारगेट होगा 4500 करोड़ पार — कैश कलेक्शन में भी नंबर वन,टीसीबी ने किया 1600 करोड़ का...

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट इस बार भी पूरा दम दिखा रही...