10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल ने लगाया नरोन्हा सांकुल में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर

बीएचईएल ने लगाया नरोन्हा सांकुल में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर

Published on

भेल भोपाल ।
कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व  के अंतर्गत भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला, नरोन्हा सांकुल, विकासखंड फंदा (ग्रामीण), जिला भोपाल में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के प्रथम दिन मेडिकल कैंप आयोजित किया गया, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ग्रामीणजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। द्वितीय दिन स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को शरीर को स्वस्थ रखने के उपायों, योग एवं प्राणायाम के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही पोषक आहार का भी वितरण किया गया। यह दो दिवसीय शिविर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टीयू सिंह एवं महाप्रबंधक श्रीमती पामिला सचदेव (चिकित्सा सेवाएं) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

Read Also: महंगाई भत्ते से वंचित होने पर जताया आक्रोश कर्मचारियों का प्रदर्शन

कार्यक्रम में नगर प्रशासन विभाग से अपर महाप्रबंधक प्रशांत पाठक, उप महाप्रबंधक विनोद कुमार, प्रधान सम्पदा अधिकारी  रमेश चंद्रा, अभियंताअभिनव शर्मा, चंद्रकांत विश्वकर्मा,प्रवीण पाटिल, देवेन्द्र प्रताप सिंह, सत्य नारायण बाथम, जितेंद्र पाल सिंह, रामेश्वर सावले,  अर्जुन विश्वकर्मा, विष्णु पाल सिंह  मौजूद रहे। कस्तूरबा चिकित्सालय से अपर महाप्रबंधक श्रीमती रश्मि परमहंस, अपर महाप्रबंधक श्रीमती आरती सिंह, अपर महाप्रबंधक सुरेश मरकाम, डॉ. रजनी जाधव, डॉ. मानसी शर्मा, फार्मासिस्ट  मनसा राम यादव एवं सुशील मेहरा ने सेवाएं प्रदान कीं। कार्यक्रम में शासकीय माध्यमिक शाला की प्रधानाचार्य एवं ग्राम सरपंच की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। ग्रामीणजनों ने बीएचईएल द्वारा आयोजित इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना की।

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

बीएचईएल भोपाल में पांच दिवसीय अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भोपाल इकाई में आज पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण...

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...