23.9 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeभेल न्यूज़तीज त्यौहारों से ही समृद्ध है हमारी संस्कृति- मुख्यमंत्री डॉ. यादव— करोंद...

तीज त्यौहारों से ही समृद्ध है हमारी संस्कृति- मुख्यमंत्री डॉ. यादव— करोंद में मटकी फोड़ प्रतियोगिता में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Published on

भेल भोपाल।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय संस्कृति अपने आप में लाजवाब है। पूरी दुनिया हमारी संस्कृति की प्रशंसक हैं। हमारे तीज-त्यौहारों की तो बात ही क्या। इनसे ही तो हमारी संस्कृति पोषित, पल्लवित और दिनों-दिन समृद्ध होती जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार की देर रात भोपाल के करोंद चौराहे पर जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता के कार्यक्रम में सहभागिता की। यह इस प्रतियोगिता का 19वां वर्ष है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यहां उपस्थित अन्य अतिथियों के साथ “गोविंदा आला रे, आ ला’ और “छोटी-मोटी गैय्या, छोटे-छोटे ग्वाल” गीत भी गाया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण हमारी संस्कृति की जीवंत पहचान हैं। उनका बाल रूप भारतीय संस्कृति का अद्भुत रुपक और अलंकार है। उनकी बांसुरी की धुन और बाल लीलाएं आज भी मानवता को आनंद और प्रेरणा देती हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मटकी फोड़ हमें भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की याद दिलाती है और यही हमारी संस्कृति की जीवंत झलक है। उन्होंने कहा कि यशोदा मैया ने श्रीकृष्ण को पुत्र रूप में पाकर अपने जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य पाया। यशोदा इस जगत की सबसे बड़ी पुण्यभागी हैं। उन्होंने ईश्वर को पाला-पोसा। उन्होंने मटकी फोड़ प्रतियोगिता में प्रतिभागी टीमों को शुभकामनाएं दीं।

खजुराहो से सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने में मध्यप्रदेश सरकार का कोई सानी नहीं। सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण के लिए हमारी सोच और प्रतिबद्धता जगजाहिर है।
इस अवसर पर कृष्णरागी (गायक) सवाई भट्ट ने अपनी भजन गायकी से सबका मन मोह लिया।

यह भी पढ़िए: जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में इको फ्रेंडली माटी गणेश की कार्यशाला — बच्चों महिलाओं और पुरुषों ने प्रतिमा निर्माण किया

कार्यक्रम में खेल एवं युवक कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, विधायक विष्णु खत्री, विधायक भगवान दास सबनानी, प्रदेश प्रभारी डा. महेंद्र सिंह, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति, कार्यक्रम के सूत्रधार सुमित पचौरी, अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकगण उपस्थित थे।

मटकी फोड़ प्रतियोगिता कार्यक्रम में करोंद चौराहा ‘हाथी घोड़ा पालकी – जय कन्हैया लाल की’ और ‘गोविंदा आला रे’ के जयकारों और उमंग-उल्लास से गूंज उठा। क्या बच्चे, क्या बुजुर्ग सभी ने पूरे भक्ति भाव और धर्ममय होकर मटकी फोड़ कार्यक्रम में सहभागिता की।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...