23.9 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeभेल न्यूज़संस्कार भारती में हुई मिट्टी गणेश मूर्ति निर्माण कार्यशाला— वितरित किए प्रतिभागियों...

संस्कार भारती में हुई मिट्टी गणेश मूर्ति निर्माण कार्यशाला— वितरित किए प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र

Published on

भेल भोपाल।

संस्कार भारती में हुई मिट्टी गणेश मूर्ति निर्माण कार्यशाला— वितरित किए प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र,कला क्षेत्र की राष्ट्रीय संस्था संस्कार भारती द्वारा “हर-घर मिट्टी गणेश” अभियान के अंतर्गत आज मिट्टी गणेश मूर्ति निर्माण कार्यशाला का आयोजन योगेंद्र सभागार में किया गया। इस कार्यशाला का संयोजन संस्कार भारती, मध्यभारत प्रांत के दृश्य कला विभाग द्वारा किया गया।

कार्यक्रम मे परंपरा और पर्यावरण दोनों की रक्षा होती है। बच्चों और युवाओं को जब मिट्टी से प्रतिमा बनाने का अवसर मिलता है तो उनमें भारतीय संस्कृति के प्रति आत्मीयता और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। इस आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, परंपरा के संवर्धन तथा स्थानीय संस्कृति के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।

कार्यशाला में विभिन्न आयु वर्ग महिला और बच्चों ने प्रतिभागियों के तौर पर उत्साहपूर्वक सहभागिता कर प्राकृतिक मिट्टी से गणेश प्रतिमाएँ बनाईं और यह सीखा कि बिना प्लास्टर ऑफ पेरिस और रासायनिक रंगों का प्रयोग किए सुंदर एवं पर्यावरण हितैषी मूर्तियाँ किस प्रकार तैयार की जा सकती हैं। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़िए: जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में इको फ्रेंडली माटी गणेश की कार्यशाला — बच्चों महिलाओं और पुरुषों ने प्रतिमा निर्माण किया

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भोपाल महानगर की अध्यक्ष अरुणा ताई, दृश्य विभाग प्रमुख  अमरजीत श्रीवास्तव, मध्य भारत प्रांत के प्रचार प्रमुख डॉ संदीप श्रीवास्तव, संगीत अकादमी के उपनिदेशक शेखर कराडकर, नीरजा सक्सेना, रुचि सक्सेना, ज्योति वर्मा, प्रदीप पटेल एवं दृश्य कला विभाग के सभी साथीगण एवं कला प्रेमी उपस्थित रहे।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...