8.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeभेल न्यूज़राष्ट्रीय सेवा योजना सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

राष्ट्रीय सेवा योजना सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

Published on

भेल भोपाल।

राष्ट्रीय सेवा योजना सलाहकार समिति की बैठक संपन्न,बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल भोपाल रासेयो सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ .संजय जैन द्वारा अतिथियों को नव पल्लवित पौधे देकर सम्मानित किया गया। डॉ समता जैन बालक इकाई अधिकारी डॉ गीता चौहान बालिका इकाई अधिकारी डॉ कमलेश सिंह नेगी बालक इकाई अधिकारी ने अपनी सहभागिता दी।

रासेयो के स्वयंसेवकों को अधिक से अधिक एक्टिविटी से जोड़ना है। जॉइन एनएसएस के माध्यम से रासेयो इकाई का विस्तार करना है। परिसर विकास के अंतर्गत महाविद्यालय के किसी एक कोने को गोद लेकर उसका विकास करना है। हर गतिविधियों को उसे कॉर्नर से जोड़ें। वर्ष में तीन ओरिएंटेशन करना है। पहले कार्यक्रम अधिकारी के साथ दूसरी एवं तीसरी कार्यक्रम अधिकारी महाविद्यालय की पारिस्थितिक अनुरूप चयन करें। प्राचार्य ने कहा है कि रासेयो से प्रत्येक स्वयंसेवक को महाविद्यालय के कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता करनी चाहिए ताकि कार्यक्रम के माध्यम से ज्ञान और लाभ स्वयं सेवकों को मिल सके।

राहुल सिंह परिहार सर मुक्त इकाई कार्यक्रम अधिकारी कहा है कि एक माह में कम से कम दो गतिविधियां जरूर करें। उस कार्यक्रम में प्रत्येक स्वयंसेवक की सहभागिता हो। महाविद्यालय की इकाई को रासेयो की स्वयंसेवकों को बी प्रमाण पत्र की परीक्षा को संपन्न कराना है। ब्लड डोनेशन का कार्यक्रम भी जरूर करें।

डॉ आनंद सक्सेना राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वय अधिकारी बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल ने कहा है की भेल महाविद्यालय के स्वयं सेवकों को आगे बढ़ाने के अपार अफसर हैं। यहां पर प्रशिक्षित कार्यक्रम अधिकारियों की टीम उपलब्ध है। रेड रिबन क्लब और चाइल्ड प्रोटेक्ट क्लब के माध्यम से भी कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इन दोनों उच्च शिक्षा विभाग से एमओयू है। नशा मुक्ति के कार्यक्रम करना चाहिए। भोपाल को रासेयो के माध्यम से नशा मुक्त बनाना है।

यह भी पढ़िए: जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में इको फ्रेंडली माटी गणेश की कार्यशाला — बच्चों महिलाओं और पुरुषों ने प्रतिमा निर्माण किया

यातायात सुरक्षा के लिए भी कार्यक्रम संपन्न करना है। सहयोग सेवा के लिए रासेयो के स्वयंसेवकों को तत्पर रहना चाहिए। माय भारत एप पर पंजीयन जरूर कराएं नया नेतृत्व भेल कॉलेज से उभर कर सामने आएँगे। महाविद्यालय के पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सीमा श्रीवास्तव,
डॉ.अंजना अग्रवाल, प्रीति जौहरी और डॉ. अर्चना ग़ौर भी उपस्थित रहीं।

Latest articles

मध्य प्रदेश में आग उगल रहे सूरज, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

More like this

भेल सोसाइटी कर्मचारियों का फूटा गुस्सा : न पीएफ जमा, न ग्रेच्युटी, रिटायरमेंट के बाद भी ठोकर खाने को मजबूर

भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित भेल की को-ऑपरेटिव समिति में काम करने वाले कर्मचारियों का...

भेल कर्मचारियों के लिए हॉलिडे होम्स की बुकिंग शुरू, प्रबंधन का जताया आभार

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के कर्मचारियों को प्रबंधन की ओर से बड़ी...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...