32.7 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल ऐबु कप क्रिकेट प्रतियोगिता का मेडीकल ग्राउंड पर हुआ शुभारंभ

बीएचईएल ऐबु कप क्रिकेट प्रतियोगिता का मेडीकल ग्राउंड पर हुआ शुभारंभ

Published on

भोपाल

बीएचईएल के कस्तुरबा मेडिकल ग्राउंड पर बीएचईएल ऐबु कप का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीएचईएल भोपाल के महाप्रबंधक अविनाश चंद्रा जी एवं कस्तुरबा अस्पताल की सीएमएस महाप्रबंधक श्रीमती अल्पना तिवारी,बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष गिरीश शर्मा एवं ऐबु के महासचिव व निफ्टू के प्रदेश अध्यक्ष रामनारायण गिरी के द्वारा द्वारा किया गया।सभी अतिथियों ने टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।एवं खेल का आनंद लिया।

कस्तुरबा अस्पताल की सीएमएस महाप्रबंधक श्रीमती अल्पना तिवारी ने कहा कि खेल का जीवन मे अत्यधिक महत्व है।खेल के द्वारा शरीर का स्वास्थ्य हमेशा ठीक रहता है।मेडिकल ग्राउंड पर खेलो का आयोजन होना बहुत सराहनीय कार्य है।डॉ अल्पना तिवारी मैडम के वाक्यो को सुनकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ामीडिया प्रभारी आशीष सोनी ने बताया की दिन के पहले मैच में टीम आरपीएफ 11 ने पहले बैटिंग करते हुए 80 रन बनाये टीम गोविंदपुरा पुलिस स्टेशन 68 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी टीम आरपीएफ 11 ने यह मैच 12 रन से जीत लिया।

दिन के दूसरे मैच बीएचईएल 11 ने नगर निगम को 63 रन से हराया।बीएचईएल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक वर्मा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी अर्धशतक एवं प्रदीप पटेल के 40 रन की बदौलत 154 रनों के पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया।जवाब में उतरी नगर निगम की टीम राहुल वर्मा की धारधार गेंदबाजी 5 विकेट एवं पंकज धेनुसेवक 2 की बदौलत 91 रन पर ऑल आउट हो गई।अभिषेक वर्मा को अर्धशतक के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...