14.3 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल को छत्तीसगढ़ के कोरबा पश्चिम में 2x660 मेगावाट सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर...

बीएचईएल को छत्तीसगढ़ के कोरबा पश्चिम में 2×660 मेगावाट सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्रोजेक्ट की स्थापना के लिए मिला एक बड़ा ऑर्डर

Published on

हरिद्वार।

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित हसदेव थर्मल पावर स्टेशन (एचटीपीएस), कोरबा पश्चिम में इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) आधार पर 2×660 मेगावाट सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट स्थापित करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीजीसीएल) से घरेलू प्रतिस्पर्धी बोली के तहत एक महत्वपूर्ण ऑर्डर प्राप्त किया है।

बीएचईएल के कार्य क्षेत्र में सुपरक्रिटिकल बॉयलर, टरबाइन, जनरेटर जैसे प्रमुख उपकरणों के डिजाइन, इंजीनियरिंग, विनिर्माण और आपूर्ति के साथ-साथ थर्मल पावर स्टेशन का संपूर्ण निर्माण, परीक्षण और कमीशनिंग शामिल है। कंपनी के कार्यक्षेत्र में SOx उत्सर्जन को नियंत्रित करने के लिए बीएचईएल-निर्मित अत्याधुनिक फ्लू गैस डिसल्फराइजेशन (एफजीडी) उपकरणों की आपूर्ति भी शामिल है।

भारत के अग्रणी विद्युत उपकरण निर्माता के रूप में, देश भर में 1,72,000 मेगावाट से अधिक यूटिलिटी विद्युत क्षमता स्थापित करने के साथ, बीएचईएल भारत की ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने और पावर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के विजन को साकार करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

बीएचईएल के राजस्व में 18 प्रतिशत की जबरदस्त उछाल, 2.4 लाख करोड़ रुपये पहुंची ऑर्डर बुक

हरिद्वार। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की अग्रणी इंजीनियरिंग और निर्माण इकाई, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स...

भोपाल आगमन पर बीचईएल अफसर वेंकटाचलम का भव्य स्वागत

भोपाल। शहर के बीएचईएल कारखाने के सिविल विभाग के पूर्व सहयोगियों और मित्रों के...

बीएचईएल में जनगणना-2027 के प्रथम चरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

भोपाल। भारत सरकार द्वारा आयोजित की जा रही ‘जनगणना-2027’ के प्रथम चरण को सफल...