5.6 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeभेल न्यूज़BHEL BHOPAL में 20 अफसर एजीएम से जीएम पद के दावेदार, कौन...

BHEL BHOPAL में 20 अफसर एजीएम से जीएम पद के दावेदार, कौन बनेगा जीएम करना होगा इंतजार

Published on

भेल भोपाल

BHEL BHOPAL: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भोपाल यूनिट में अपर महाप्रबंधकों की लंबी कतार है। भले ही कुछ अफसर बिना काम के ही भारी भरकम वेतन ले रहे हैं, लेकिन दूसरी लिस्ट आने के बाद बमुश्किल भेल दिल्ली कारपोरेट में मात्र 20 अपर महाप्रबंधकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया है। इनमें से भी मात्र 4 या 5 अपर महाप्रबंधक से महाप्रबंधक बन पाएंगे।

दिल्ली दरबार में इन्हें खुश करने के लिए कुछ ज्यादा को ही साक्षात्कार में शामिल होने का मौका दिया है, लेकिन कौन काबिल है और कौन नहीं यह तो दिल्ली कारपोरेट पहले से ही तय कर चुका है। इस बार भेल के मुखिया हर हाल में बेहतर परफार्मेंस वाले अफसरों को ही प्रमोशन का मौका देगें। कारण साफ है कि बीएचईएल के पास करीब पौने दो लाख करोड के आर्डर मौजूद हैं और वित्तीय वर्ष 2025—26 में कंपनी को बेहतर परफार्मेंस देकर वेज रिवीजन का रास्ता साफ करना होगा।

गौरतलब है कि भेल भोपाल यूनिट ने वर्ष 2023—24 में 3403 करोड का उत्पादन लक्ष्य भेदा था। वर्ष 2024—25 में 4278 करोड का रिकार्ड उत्पादन किया है यानि पहले की तुलना में 26 फीसदी ग्रोथ किया है। वर्ष 2025—26 में यह उत्पादन लक्ष्य 4400 करोड दिया गया है जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में केवल 122 करोड ही ज्यादा है। ऐसे में बीएचईएल भोपाल की पूरी टीम इस लक्ष्य को भेदने में पूरी तरह से सक्षम दिखाई दे रही है।

जहां भोपाल के मुखिया पूरी तरह उत्पादन बढाने के लिए ब्लॉकों में घूम रहे हैं वहीं मानव विकास संसाधन के मुखिया कारखाने में अनुशासन बनाए रखने के लिए जीतोड कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में यह उम्मीद की जा रही है कि इस यूनिट को सिर्फ चार नहीं बल्कि पांच महाप्रबंधक प्रमोशन में बनाए जाएंगे वह भी बेहतर परफार्मेंस वाले।

जानकारी के मुताबिक बीएचईएल दिल्ली कॉर्पोरेट ऑफिस ने जीएम पद के प्रमोशन के दावेदारो की सेकंड लिस्ट में कंपनी की सभी यूनिटों से 136 अपर महाप्रबंधक का चयन किया  है जिसमें भोपाल के 20 अफसर शामिल हैं। भोपाल यूनिट से एके के हरिप्रिया, आशीष जैन, धर्मेंद्र, दिलीप कुमार,जय चटर्जी, एमजी ठाकर, महेंद्र कुर्रे, मनीष अग्रवाल,एमके मरावी, नरेश सिंह, पीसी कांडपाल, राजकुमार जैन, राजेश शर्मा,एके धनगर, एके विश्वास, संतोष कुमार गुप्ता, सपन सुहाने, सुनील भार्गव, तेजपाल सिंह, टीयू सिंह के नाम शामिल हैं। इनमें से महज चार या पांच महाप्रबंधक बन सकेंगे।

यह भी पढ़िए: बीमारी का समय से पता लगाने में जांच शिविर बेहद उपयोगी हैं– रंजन कुमार— BHEL हरिद्वार में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन

सूत्रों के मुताबिक भले ही 20 अपर महाप्रबंधकों के नाम साक्षात्कार के लिए शामिल कर लिए हों, लेकिन इनमें से संतोष कुमार गुप्ता, मनीष अग्रवाल, टीयू सिंह, नरेश सिंह, एमजी ठाकर, पीसी कांडपाल, एके हरिप्रिया, जे चटर्जी, धर्मेंद्र सिंह और सपन सुहाने को महाप्रबंधक बनाया जा सकता है। तय तो भोपाल दिल्ली कारपोरेट के मुखिया ही करेंगे, लेकिन उम्मीद यह की जा रही है कि कंपनी ने बेहतर परपफार्मेंस करने वालों को ही मौका मिलेगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

भेल में होली मिलन, फाउंड्री गेट पर जुटे कर्मचारी

भोपाल बीएचईएल भोपाल इकाई में बीएचईएल सीटू कामगार ट्रेड यूनियन द्वारा पांच नंबर गेट पर...

भेल लेडीज़ क्लब की प्री-होली उत्सव सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा

भोपाल बीएचईएल लेडीज़ क्लब द्वारा प्री-होली उत्सव का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम...

बीएचईएल कारखाने के टीआरएम ब्लॉक में क्रेन की बड़ी घटना होते—होते बची

भोपाल सूत्रों की माने तो  भेल कारखाने में एक बड़ा हादसा इस वित्तीय वर्ष में...