भोपाल
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के चेयरमेन व मेनेजिंग डायरेक्टर डॉ. नलिन सिंघल 19 नवंबर को भोपाल आयेंगे । उनके साथ भेल के नये डायरेक्टर मानव संसाधन कृष्ण कुमार अनिरुद्ध ठाकुर,उपिन्द्र सिंह मठारू,ईडी एचआर एम ईसादोर के अलावा कॉरपारेट की टीम भी आयेगी । सूत्रों का कहना है कि श्री सिंघल अपनी टीम के साथ भेल कारखाने का भ्रमण करेंगे और भेल के महाप्रबंधक स्तर के अधिकारियों की बैठक लेंगे । इस दौरान वह बजट के संबंध में चर्चा भी करेंगे ।
