20 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल के चेयरमैन डायरेक्टर पॉवर के साथ आज आयेंगे भोपाल

बीएचईएल के चेयरमैन डायरेक्टर पॉवर के साथ आज आयेंगे भोपाल

Published on

भोपाल

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल दिल्ली कॉरपोरेट के नये चेयरमैन केएस मूर्ती कंपनी के चेयरमैन व मेनेजिंग डायरेक्टर बनने के बाद पहली बार भेल की भोपाल यूनिट में बुधवार की शाम भोपाल आयेंगे। इस दौरान वह गुरूवार को भेल कारखाने का अवलोकन करेंगे। उत्पादन की स्थिति को जानने भेल के महाप्रबंधक व एचओडी के साथ बैठक भी करेंगे। साथ ही प्रोडक् शन रिव्यू भी करेंगे। उनके साथ भेल के ईडी एसएम रामानाथन रहेंगे।

गौरतलब है कि श्री मूर्ति बीएचईएल में कॉर्पोरेट परिचालन प्रबंधन समूह के कार्यपालक निदेशक थे और साथ ही साथ भारत पम्प्स एंड कंप्रेशर्स लिमिटेड (बीपीसीएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे। श्री मूर्ति ने वर्ष 1989 में बीएचईएल की झांसी विनिर्माण इकाई (जो कि ट्रांसफार्मर और लोकोमोटिव विनिर्माण का गढ़ है) में कार्यग्रहण किया था ।

उन्होंने भोपाल विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक और वित्त में एमबीए डिग्री अर्जित की है। श्री मूर्ति ने बीएचईएल के कॉर्पोरेट कार्यालय और हैदराबाद, भोपाल, झांसी एवं वाराणसी जैसी विभिन्न विनिर्माण इकाइयों में अपने 34 वर्षों के व्यापक एवं व्यावहारिक अनुभव से रणनीतिक, परिचालन, परियोजना एवं वाणिज्यिक प्रबंधन में दक्षताओं की व्यापक शृंखला विकसित की है।

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...