– रिंग का वजन 140 मीट्रिक टन, व्यास 11.3 मीटर और ऊंचाई 4 मीटर
– ईडी ने जॉब को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
भोपाल
बीएचईएल ने पोलावरम जलविद्युत परियोजना के लिए स्टे रिंग का डिजाइन और निर्माण सफलतापूर्वक किया है जिसका वजन 140 मीट्रिक टन, व्यास 11.3 मीटर और ऊंचाई 4 मीटर है । इसका निर्माण चार चरणों में किया गया है । यह परियोजना आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में गोदावरी नदी पर स्थित है । स्टे रिंग के पहले चरण को शुक्रवार कोएसएम रामनाथन, कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
इस अवसर पर अविनाश चन्द्रा, महाप्रबंधक , वी श्रीनिवास राव, महाप्रबंधक तथा आलोक सेंगर, महाप्रबंधक मौजूद थे । इस परियोजना के लिए सबसे बड़ी मशीनें बीएचईएल द्वारा निर्मित की जा रही हैं । इसके पूरा होने पर पोलावरम जलविद्युत परियोजना अपने बारह कपलान हाइड्रो टरबाइन और प्रत्येक 80 मेगावाट के हाइड्रो-जनरेटर सेट की मदद से कुल 960 मेगावाट बिजली का उत्पादन करेगा । बीएचईएल पोलावरम जलविद्युत परियोजना के लिए एक बड़े हिस्से की मशीनरी आपूर्ति कर रहा है जिसे मेसर्स मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड द्वारा मेसर्स आंध्र प्रदेश पावर जेनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड के लिए स्थापित किया।
