भोपाल
यूं तो महारत्न कंपनी भेल में हजारों की संख्या में भेल कर्मचारियों के सोमवार को प्रमोशन हुए लेकिन अकेले भेल यूनिट में गैर कार्यपालकों के 1071 प्रमोशन हुए। जिनके प्रमोशन नहीं हुए उनके चेहरे पर गम के बादल थे तो जिनके प्रमोशन हुए उनके चेहरों पर खुशी साफ देखी गई। प्रमोशन के बाद जहां कर्मचारी अपने आला अफसरों को मिठाई खिला रहे थे तो वहां प्रमोशन पाने वाले कर्मचारी एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दे रहे थे।
गौरतलब है कि यह प्रमोशन सिर्फ कर्मचारी वर्ग को मिले हैं। अब जल्द ही अधिकारी वर्ग की प्रमोशन लिस्ट जारी होगी। अधिकारी वर्ग के सोमवार को साक्षात्कार हुए हैं। ई-4 से ई-5 यानी मैेनेजर से सीनियर मैनेजर इंटरव्यू होंगे। यह इंटरव्यू भेल दिल्ली के महाप्रबंधक संजय गोयल लेंगे। इसमें भेल के कार्यपालक निदेशक विनय निगम भी शामिल होंगे। इसी तरह डीजीएम सीनियर डीजीएम पद के लिए इंटरव्यू अगले माह होंगे।
कर्मचारी वर्ग केटेगिरी
-ए-3 से ए-4 02
-ए-4 से ए-5 02
-ए-5 से ए-6 381
-ए-6 से ए-7 332
-ए-7 से ए-8 12
-ए-8 से ए-9 149
-ए-9 से ए-10 38
-बी-8 से बी-9 01
-ए-10 से ए -11 11
-बी-10 से बी-11 02
पर्यवेक्षक वर्ग
-एसए-1 से एसए-2 11
-एसए-2 से एसए-3 46
-एसस-2 से एसए-3 09
-एसए-4 से एसए- 5 06
-एसए- 4 से एसए-5 03
-एसबी-6 से एसबी-7 01
कर्मचारी से पर्यवेक्षक वर्ग
-ए6/ए7 से एसए-1 65
