34.3 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल कर्मचारियों ने अपनी प्रतिभा को कैनवास पर उकेरा

भेल कर्मचारियों ने अपनी प्रतिभा को कैनवास पर उकेरा

Published on

— हिंदी मास के तहत कर्मचारियों से हस्तलिखित पोस्टर मंगवाए

भोपाल।

बीएचईएल भोपाल यूनिट में हिंदी मास के अंतर्गत कर्मचारियों से हस्‍तलिखित पोस्‍टर बनवाकर मंगवाए गए। कर्मचारियों ने अपनी प्रतिभा को कैनवास पर उकेरा। इस मौके पर महाप्रबंधक (फीडर्स) रूपेश तैलंग ने कहा कि आप चित्रकला के माध्‍यम से न सिर्फ अपना तनाव दूर कर सकते हैं बल्कि अपना व्‍यक्तित्‍व भी निखार सकते हैं। चित्र हमें मानसिक सुख और संतोष प्रदान करते हैं। जिन विचारों या बात को हम शब्‍दों के माध्‍यम से व्‍यक्‍त नहीं कर पाते उसे चित्र के द्वारा आसानी से व्‍यक्‍त किया जा सकता है ।

श्री मरकाम ने कहा कि हिंदी राजभाषा, राष्‍ट्रभाषा के साथ बहुत से लोगों की मातृभाषा भी है। सभी ने अपने विचारों को चित्रों के द्वारा बहुत ही बेहतर ढंग से व्‍यक्‍त किया है।कर्मचारियों की प्रविष्टियों पर अपने विचार व्‍यक्‍त करते हुए आरिफ अहमद सिद्दीकी ने कहा कि बीएचईएल में प्रत्‍येक कर्मचारी में कुछ ना कुछ छुपी हुई प्रतिभा है।

उन्‍होनें कहा कि चिंतन शक्ति, रचनात्‍मकता एवं विचारों को चित्रों के माध्‍यम से कागज पर सभी कर्मचारियों ने बखूबी अभिव्‍यक्त किया है। सभी पोस्‍टरों का मूल्‍यांकन निर्णायक के रूप में उपस्थित रूपेश तैलंग, महाप्रबंधक (फीडर्स), अनिल मरकाम, अपर महाप्रबंधक (फेब्रीकेशन), आरिफ अहमद सिद्दीकी, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एवं पूनम साहू, उप प्रबंधक (राजभाषा) द्वारा किया गया।

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...