भोपाल
भेल कर्मचारियों के पिछले 2 वर्ष से पीपी, एसआईपी, इंसेंटिव का भुगतान रोक दिया गया है जबकि बीएचईएल को 437 करोड़ का मुनाफा हुआ तब भी संयुक्त समिति (जेसीएम) की बैठक में यूनियन के प्रतिनिधियों ने पीपी, एसआईपी के निर्धारण के लिए प्रबंधन से कहा फिर भी भेल प्रबंधन ने इस पर चर्चा करने से ही मना कर दिया। बीएचईएल प्रबंधन के इस मजदूर विरोधी व अडिय़ल रुख के खिलाफ भेल भोपाल के समस्त कर्मचारी 5 व 6 दिसम्बर को काला बैच लगाकर प्रबंधन के खिलाफ विरोध दिवस मनाएंगे। एवं दिनांक 6 दिसम्बर को शाम 3 बजे भेल द्वार क्रमांक 5 के सामने क्रांति स्थल पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
भेक्टू सीटू यूनियन के महामंत्री रंजीत सिंह एवं प्रवक्ता अतुल मालवीय ने संयुक्त रूप से बताया कि दिनांक 6 दिसम्बर को बाबा साहब डा.भीमराव अम्बेडकर जी का महापरिनिर्वाण दिवस (पुण्यतिथि) भी है 6 दिसम्बर को क्रांति स्थल पर द्वार सभा शुरु करने से पूर्व बाबा साहब के चित्र पर भेक्टू सीटू यूनियन द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया ।
