भोपाल।
बीएचईएल भेल ने वर्ष 2024-25 की द्वितीय तिमाही के उत्पादन गति को प्राप्त करने 29 सितंबर को रविवार अवकाश रद्द कर कार्य दिवस घोषित किया है। इसलिये रविवार 29 सितंबर को कारखाना खुला रहेगा। सभी भेल कर्मी व अधिकारी उत्पादन को गति देने के लिये काम करेंगे । इसके बदले भेल कर्मी अगले दो माह के भीतर 28 नवंबर तक किसी भी दिन एक प्रतिकात्मक अवकाश ले सकते है। 29 सितंबर को कस्तूरबा अस्पताल में अवकाश रहेगा। जिन विभागों में निरंतर पालियों में कार्य हो रहा है, वहां सामान्य रूप से कार्य चलता रहेगा।
