भोपाल
बीएचईएल भेल ने वर्ष 2023-24 की उत्पादन गति को प्राप्त करने 31 दिसंबर को रविवार अवकाश रद्द करने का निर्णय लिया. इसके बदले एक जनवरी को प्रतिकात्मक अवकाश, अधिकारियों और कर्मियों को मिलेगा। इसके चलते रविवार को कारखाना खुला रहेगा। भेल के जनसंपर्क अधिकारी विनोद झा ने बताया कि 2023 की अंतिम तिमाही की वजह से उत्पादन लक्ष्य को हासिल करने के लिए 31 दिसंबर रविवार को कारखाने और कार्यालयों में आम दिनों की तरह कार्य होगा यानि अवकाश नहीं रहेगा, वही एक जनवरी को प्रतिकात्मक अवकाश कर्मचारी ले सकते हैं. झा ने बताया कि 31 दिसंबर को कस्तूरबा अस्पताल में अवकाश रहेगा। यहां सोमवार को सामान्य कार्य दिवस रहेगा। जिन विभागों में तीन पालियों में कार्य हो रहा है, वहां सामान्य रूप से कार्य चलता रहेगा।
