भोपाल
भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड को ई-लोकोमोटिव्स मशीनरी एंड प्लांट सॉल्यूशंस में उत्कृष्टता प्रदर्शित करने के लिए प्रतिष्ठित अर्बन इंफ्रा बिजनेस लीडर शिप अवार्ड-2022 से पुरस्कृत किया गया है। बीएचईएल भारतीय रेलवे का एक विश्वसनीय भागीदार रहा है जो विभिन्न रोलिंग स्टॉक के लिए उत्पादों और संचालन प्रणालियों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रस्तुत करता है ।
कंपनी ने भारत में लोकोमोटिव और ईएमयू के लिए 3-चरण प्रौद्योगिकी शुरू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है । बीएचईएल ने अपने झांसी इकाई में इलेक्ट्रिक इंजनों और डीजल इलेक्ट्रिक शंटिंग इंजनों के निर्माण के लिए समर्पित सुविधाएं स्थापित की हैं । भारत में बीएचईएल भारतीय रेलवे के अलावा 6000 एचपी (टाइप-डब्ल्यूएजी 9 एच) तक पूर्ण मेनलाइन लोकोमोटिव का एकमात्र निर्माता है ।
बीएचईएल ने भारतीय रेलवे को 6000 एचपी तक के 450 से अधिक इलेक्ट्रिक इंजन और सीमेंट, स्टील और उर्वरक संयंत्रों, थर्मल पॉवर स्टेशनों, कोलफील्ड्स, बंदरगाहों और अन्य मध्यम और बड़े उद्योगों के लिए 350 से अधिक डीजल इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के निर्माण की आपूर्ति की है ।
