भोपाल।
बीएचईएल भोपाल के गुणता विभाग ने अपनी परीक्षण क्षमता एवं यथार्थतता में वृद्धि करते हुए 600 केएन यूनिवर्सल टेस्टिंग मशीन एवं स्पार्क ओईएस मशीन का कमीशनिंग सफलतापूर्वक पूर्ण किया है।
भेल के कार्यपालक निदेशक एसएम रामनाथन, महाप्रबंधक गुणता जीपी बघेल एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में इन उपकरणों का उद्घाटन किया गया। इन उपकरणों की स्थापना से तकनीकी सेवा विभाग की परीक्षण क्षमता अब बीएचईएल भोपाल ही नहीं, अपितु सम्पूर्ण देश के व्यावसायिक क्षेत्र में नये कीर्तिमान स्थापित करेगी।
यह उपकरण बीएचईएल भोपाल में मटेरियल के परीक्षण एवं आधुनिकीकरण और विस्तार के साथ-साथ व्यावसायिक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने की दिशा में भारी उद्योग मंत्रालय की योजना के तहत खरीदे गए हैं। बीएचईएल भोपाल,अपनी टेस्टिंग क्षमताओं में वृद्धि करने के साथ ही उत्पादों की गुणवत्ता में नित नए आयाम हासिल कर अपने ग्राहकों को संतुष्ट करने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।
