भोपाल
जगन्नाथ क्रिकेट क्लब द्वारा अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन छत्तीसगढ़ मैदान पिपलानी में किया जा रहा है जिसका उदघाटन बीएचईएल के महाप्रबंधक जीपी बघेल द्वारा किया गया इसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर महाप्रबंधक टीयू सिंह तथा हेस्टू एचएमएस के महामंत्री अमर सिंह राठौर थे। इस टूर्नामेंट में 21 टीम हिस्सा ले रही है।
उद्घाटन मैच यूएचवी लैब और आईएमएम के बीच खेला गया जिसमें यूएचवी लैब विजेता रही। इस कार्यक्रम में एचएमएस यूनियन के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह वरिष्ठ सचिव हेमन्त सिंह कार्यवाहक अध्यक्ष एसके लोधी मीडिया प्रभारी मनोज कुमार दीक्षित और केटीयू के अध्यक्ष आरएस ठाकुर मौजूद थे। मैदान में दोनो टीमों के अलावा सैकड़ो दर्शक मौजूद थे। यह टूर्नामेंट जगन्नाथ क्रिकेट क्लब और हेस्टु एचएमएस यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
