9.8 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल हरिद्वार में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने हेतु चलाया...

बीएचईएल हरिद्वार में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने हेतु चलाया गया अभियान

Published on

हरिद्वार

बीएचईएल हरिद्वार में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने हेतु चलाया गया अभियान,विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में बीएचईएल में 05 जून से 04 जुलाई तक “पर्यावरण माह” मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत बीएचईएल के प्रदूषण नियंत्रण अनुसंधान संस्थान (पीसीआरआई) तथा स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पर्यावरण विभाग (एचएसई) द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने संबंधी जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक एवं प्रमुख रंजन कुमार के दिशा-निर्देश में उपनगरी के सेक्टर-एक व चार तथा शिवालिक नगर के पीठ बाजारों में यह अभियान चलाए गए।

जागरूकता अभियान का नेतृत्व कर रहे महाप्रबंधक (पीसीआरआई) अमित श्रीवास्तव ने बीएचईएल हरिद्वार के उच्च प्रबंधन का संदेश साझा करते हुए सभी से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमें सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को बंद करना चाहिए, जिससे हमें और हमारी आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ, स्वस्थ और प्लास्टिक प्रदूषण मुक्त पर्यावरण मिल सके।

यह भी पढ़िए:PRESIDENT UTTARAKHAND TOUR: आज जनता के लिए खुलेगा राष्ट्रपति निकेतन कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक (एचएसई) अनिल कुमार कटारिया, अपर महाप्रबंधक (एचआरडीसी) गुंजन शुक्ला सहित पीसीआरआई, एचएसई तथा बीएचईएल नगर प्रशासन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

डायरेक्टर एचआर के इंटरव्यू में शामिल में होंगे बीएचईएल भोपाल के ईडी

भोपाल। भेल दिल्ली कॉरपोरेट के डायरेक्टर मानव संसाधन विभाग के मुखिया का पद रिक्त...

बीएचईएल के दो डायरेक्टर आज आयेंगे भोपाल

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) दिल्ली के दो डायरेक्टर बुधवार को भोपाल आयेंगे...