10.1 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल के पास विश्वस्तरीय सुविधा, योग्य इंजीनियर तथा समर्पित कर्मचारियों की टीम...

बीएचईएल के पास विश्वस्तरीय सुविधा, योग्य इंजीनियर तथा समर्पित कर्मचारियों की टीम : चेयरमैन

Published on

भोपाल

बीएचईएल देश की एक ऐसी इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी है जिसके पास असीमित क्षमता,विश्वस्तरीय सुविधा, अनुभवी और योग्य इंजीनियर तथा समर्पित कर्मचारी मौजूद हैं । हमारे समक्ष असीमित संभावनाएं मौजूद हैं । इसमें संदेह नहीं कि हमारे समक्ष कई चुनौतियां हैं लेकिन यह भी अडिग सत्य है कि भविष्य हमारा है यह उदगार डॉ. नलिन सिंघल, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, बीएचईएल ने भोपाल कारखानें में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये ।

उन्होंने कहा कि हमें आज आत्मनिर्भर भारत और विश्व में भारत के परिदृश्य में अपनी इंजीनियरिंग एवं विनिर्माण क्षमताओं का पूर्ण उपयोग करते हुए अपना सामथ्र्य प्रदर्शित करने की जरूरत है और फिर इसमें कोई संदेह नहीं कि भविष्य बीएचईएल का है । उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हम भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के कर्मचारी हैं और हमें बड़ा सोचने की जरूरत है । आज परिवहन, न्यूक्लियर सहित अधोसंरचना के विभिन्न क्षेत्रों में असीम संभावनाएं हैं और हमें इसका लाभ उठाना है ।

डॉ. सिंघल ने कारखाना विजिट के दौरान ट्रांसफार्मर ब्लॉक, यूएचवी लैब, न्यू-ट्रांसफार्मर ब्लॉक, टीपीटीएन (परिवहन समूह), सीईटी लैब, ब्लॉक-1 में विभिन्न उत्पाद समूहों, एचवीओएफ तथा हाइड्रो लैब का विशेष रूप से अवलोकन करते हुए जॉबों की गुणता तथा इंजीनियरिंग से संबंधित पहलुओं पर अधिकारियों और कर्मचारियों से चर्चा की और अपने सुझाव दिए । उन्होंने विजिट के उपरांत सभी महाप्रबंधकों एवं विभाग प्रमुखों से पूरे संयंत्र में चल रहे उत्पादन कार्य के बारे में चर्चा की और निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए चल रहे प्रयासों की समीक्षा करते हुए इसकी प्रशंसा की ।

उन्होंने इस अवसर पर इंजीनियरिंग एवं गुणता प्रमुखों के साथ एक समीक्षा बैठक में भोपाल यूनिट द्वारा महत्वपूर्ण क्षेत्रों में 3डी मॉडलिंग, केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण के दिशानिर्देशों के अनुरूप विभिन्न रेंज के ट्रांसफार्मरों के लिए नए डिजाईनों के विकास, कम्पोनेंट ड्राइंगों के मानकीकरण, रेलवे परिवहन के क्षेत्र में टीपीटीएन समूह द्वारा सेमी हाई स्पीड ट्रेनों के लिए नए ट्रेक्शन मोटरों के विकास की सराहना की । विभिन्न विभागों के गुणता प्रमुखों ने उत्पादों में गुणता के क्षेत्र में सुधार के लिए प्रस्तुतीकरण दिया ।

इस विजिट के दौरान डॉ. सिंघल ने कर्मकारों के साथ विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और कंपनी में उनके कार्य के महत्व को निरूपित किया । उन्होंने उनसे कहा कि आज के चुनौतीपूर्ण वातावरण में हम सभी को मिल-जुलकर टीम बीएचईएल के रूप में कार्य करना है ।

ईडी निगम ने भोपाल यूनिट के सभी विभागों में चल रहे कार्यों के बारे जानकारी दी और कहा कि ग्राहक की मांग के अनुसार नियत समय से उच्च कोटि की गुणता के साथ जॉबों को पूरा करने के लिए भोपाल यूनिट के सभी कर्मचारी प्रतिबद्ध हैं । उन्होंने भोपाल यूनिट द्वारा लागत में कमी, डिजाईन के क्षेत्र में नए डिजाईनों के विकास तथा मटेरियल उपयोग में कमी और अन्य सुधारात्मक प्रयासों पर प्रकाश डाला ।

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...