भोपाल
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (भेल) की बहुप्रतिक्षित ज्वाइंट कमेटी की बैठक अगले माह हो सकती है। इस बैठक का बीएचईएल की सभी यूनिट की प्रतिनिधि यूनियन मांग करती आ रही है। कर्मचारियों से जुड़ी कई समस्याएं इस बैठक में निपटायी जा सकती है। सूत्र बताते है कि प्रबंधन और यूनियन प्रतिनिधियों के बीच अगले माह जेसीएम की बैठक लगभग तय मानी जा रही है। सिर्फ तारीख का इंतजार है।
