11.5 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल झांसी यूनिट में पर्यावरण जागरूकता माह– 2025 का शुभारंभ

बीएचईएल झांसी यूनिट में पर्यावरण जागरूकता माह– 2025 का शुभारंभ

Published on

भेल झॉंसी

सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनी बीएचईएल, झांसी में “बीएचईएल पर्यावरण जागरूकता माह– 2025” का शुभारंभ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया गया। यह विशेष अभियान 5 जून से 4 जुलाई 2025 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता को प्रोत्साहित करना एवं सतत विकास की भावना को सुदृढ़ करना है।

कार्यक्रम की शुरुआत बीएचईएल, झांसी के इकाई प्रमुख रिज़वान फैसल सिद्दीक़ी की अध्यक्षता में हुई। उद्घाटन बैठक में श्री सिद्दीक़ी ने सभी महाप्रबंधकों, डीआरओ, विभागाध्यक्षों एवं उपस्थित गणमान्यजनों को पर्यावरण संरक्षण एवं उसके प्रति प्रतिबद्धता की शपथ दिलाई। तत्पश्चात, इकाई प्रमुख सहित महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारीगण, यूनियन प्रतिनिधि एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में सामूहिक वृक्षारोपण किया गया, जो संस्था की पर्यावरणीय प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

यह भी पढ़िए: BHEL BHOPAL यूनिट में मनाया जा रहा है पूरे कारखाने में “पर्यावरण जागरूकता माह”—  इकाई प्रमुख ने दिलाई सभी महाप्रबंधकों के साथ कर्मचारियों एवं…

इस अवसर पर माननीय इकाई प्रमुख ने सभी का ध्यान इस ओर दिलाया कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए। पर्यावरणीय क्षरण और प्लास्टिक उपयोग को रोकने एवं कम करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। छोटे-छोटे बदलाव हमारे समाज और भविष्य के लिए बड़े परिणाम ला सकते हैं साथ ही उन्होंने बीएचईएल झांसी परिवार एवं आम नागरिकों से अपील की, कि वे अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण-अनुकूल व्यवहार अपनाएं और बीएचईएल झांसी को सतत विकास एवं हरित भविष्य की दिशा में निरंतर अग्रसर रखें।

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

डायरेक्टर एचआर के इंटरव्यू में शामिल में होंगे बीएचईएल भोपाल के ईडी

भोपाल। भेल दिल्ली कॉरपोरेट के डायरेक्टर मानव संसाधन विभाग के मुखिया का पद रिक्त...

बीएचईएल के दो डायरेक्टर आज आयेंगे भोपाल

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) दिल्ली के दो डायरेक्टर बुधवार को भोपाल आयेंगे...