9.8 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल में शॉप में काम करने वाले अफसर नहीं बन पाए महाप्रबंधक

बीएचईएल में शॉप में काम करने वाले अफसर नहीं बन पाए महाप्रबंधक

Published on

केसी दुबे, भोपाल

बीएचईएल में शॉप में काम करने वाले अफसर नहीं बन पाए महाप्रबंधक,भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल भोपाल यूनिट में भले ही अपर महाप्रबंधक से महाप्रबंधक पद पर भेल दिल्ली कॉरपोरेट ने प्रमोशन कर दिए हों, लेकिन यदि इन प्रमोशनों का नजर डाली जाए तो कारखाने के शॉप में काम करने वाले अफसरों का अता—पता नहीं है। खैर दूरदर्शी सोच के चलते हुए भेल दिल्ली कॉरपोरेट ने इनमें से कुछ महाप्रबंधकों को शॉप के काम में लगा सकता है। यह प्रोडक्शन के लिए बहुत जरूरी है। इस प्रमोशन लिस्ट में किसकी चली और किसकी नहीं चली यह अलग बात है। मानव संसाधन विभाग संतोष गुप्ता और टीयू सिंह को महाप्रबंधक बनाया गया है।

जबकि हाइड्रो सेल के अपर महाप्रबंधक जय चटर्जी शॉप में नहीं बल्कि हाईड्रो सेल में कार्यरत रहकर महाप्रबंधक बना दिए गए हैं। हालांकि यह साहब दस साल पहले इसी ब्लॉक में प्रोडक्शन का काम देखते थे। संभवत इसी विभाग के महाप्रबंधक श्री राव के ईडी बनने का इंतजार है ताकि श्री चटर्जी को यहां का मुखिया बना सकें या फिर अन्य ब्लॉक का काम सौंप सकें। वहीं पीसी कंडपाल एलजीएक्स के अपर महाप्रबंधक पद पर काम करते रहे। यह भी शॉप से जुडे हुए नहीं हैं।

इस विभाग का अतिरिक्त काम एमएम विभाग के मुखिया विपुल अग्रवाल देख रहे हैं। संभवत श्री कंडपाल को इस विभाग का मुखिया बनाएं या थर्मल विभाग सौंप सकते हैं। रही बात एएस डोंगरे वक्र्स इंजीनियरिंग विभाग में अपर महाप्रबंधक रहते हुए महाप्रबंधक बने हैं। यह भी शॉप का अनुभव नहीं रखते। क्या इन्हें एमओडी या पीएमजी या सीएमजी विभाग सौंपा जा सकता है। यूं देखा जाए तो नगर प्रशासन विभाग से अपर महाप्रबंधक के पद पर रहते हुए महाप्रबंधक मानव संसाधन विभाग बने टीयू सिंह को एसटीएम के काम का पूरा अनुभव है।

क्या यह शीर्ष प्रबंधन अतिरिक्त प्रभार के रूप में यह विभाग सौंप सकता है। ऐसा अटकलों का बाजार गरम है। नए महाप्रबंधक बने श्री गुप्ता को प्रमोशन के साथ ही हरिद्वार यूनिट के मानव संसाधन विभाग का मुखिया बना दिया गया है। वह हरिद्वार जाकर अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। फिलहाल भोपाल यूनिट में शॉप के अपर महाप्रबंधकों का प्रमोशन न होना लोगों के गले नहीं उतर रहा है। कहा तो यह भी जा रहा है कि दूसरी लिस्ट में ही इस यूनिट से शॉप में काम करने वाले ज्यादातर अफसरों के नाम दिखाई नहीं दिए और जिनके नाम थे वह महाप्रबंधक बन नहीं पाए।  

यह भी पढ़िए: China Henipavirus Explainer: कोरोना जैसा एक और ख़तरा चमगादड़ों में मिला नया हेनिपावायरस 75% मृत्यु दर का दावा

बाक्स
तीन साल बाद एजीएम से जीएम के पद पर पदोन्नत होने वाले पहले अफसर
— मुकेश कुमार, सीओ


— आर. वेंकटरमन, एचपीबीपी


— सुधीर भारतीय, पीईएम


— विकास मिश्रा, पीएसएसआर


— आशा एलेक्स, पीएसएसआर


— अजय सिंह, पीएसडब्ल्यूआर


— अंशुमान माथुर, आरओडी

  • कब—कब हुए एजीएम बैच से जीएम पद पर पदोन्नत
  • 2022: 7
  • 2021:10
  • 2020: 17
  • 2019: 12
  • 2018: 6
  • 2017: 2
  • 2016: 1
  • 2015: 1

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

डायरेक्टर एचआर के इंटरव्यू में शामिल में होंगे बीएचईएल भोपाल के ईडी

भोपाल। भेल दिल्ली कॉरपोरेट के डायरेक्टर मानव संसाधन विभाग के मुखिया का पद रिक्त...

बीएचईएल के दो डायरेक्टर आज आयेंगे भोपाल

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) दिल्ली के दो डायरेक्टर बुधवार को भोपाल आयेंगे...