18.2 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभेल न्यूज़प्रोविडेंट फंड ट्रस्ट की वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रथम क्वार्टर की बैठक

प्रोविडेंट फंड ट्रस्ट की वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रथम क्वार्टर की बैठक

Published on

भेल भोपाल

प्रोविडेंट फंड ट्रस्ट की वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रथम क्वार्टर की बैठक हुई, जिसमें पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से डाटा प्रस्तुत किया गया। जिसमें इन्वेस्टमेंट, ट्रस्ट को प्राप्त ब्याज व कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष में दिया गया(8•25 फीसदी) ब्याज की राशि के विषय में  विस्तृत जानकारी दी गई।

ट्रस्ट के सचिव द्वारा बताया गया कि प्रोविडेंट फंड स्टेटमेंट( अप्रैल 2024 से मार्च 2025)को बहुत ही सरल बनाने के साथ ही कर्मचारियों के अवलोकनार्थ हेतु कुछ महत्वपूर्ण इंस्ट्रक्शन जोड़े गए हैं। जैसे विवाह के पश्चात या नामित व्यक्ति की स्थिति में परिवर्तन होने पर कर्मचारी—सदस्य को नया नामांकन भरना आवश्यक है। कर्मचारी व सदस्यों से अनुरोध किया गया है कि वह अपना आधार,  यूएएन से लिंक करें और ईपीएफओ पोर्टल पर जाकर केवाईसी, ई- नामांकन पूर्ण करें।

यह भी पढ़िए: cardiac arrest Risk Factors: क्या है कार्डियक अरेस्ट? एक ख़तरनाक और गंभीर स्थिति

इधर बीएमएस प्रदेश महामंत्री कुलदीप गुर्जर, हेवु बीएमएस के महामंत्री कमलेश नागपुरे, कार्यकारी अध्यक्ष संजय चौधरी, बीएमएस प्रदेश कार्यालय मंत्री दीपक गुप्ता एवं हेवु पीएफ कमेटी ट्रस्टी द्रुपसिंह उइके द्वारा आयुक्त, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल के नाम ज्ञापन देकर अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। पीएफ कमेटी की बैठक में ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाईज यूनियन संबद्ध पीएफ कमिटी के सदस्य ओमप्रकाश जसोदिया सम्मिलित हुए।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...