9.9 C
London
Wednesday, February 11, 2026
Homeभेल न्यूज़थ्रिफ्ट सोसायटी के संस्था प्रांगण में किया गया 40 सेवानिवृत सदस्यों का...

थ्रिफ्ट सोसायटी के संस्था प्रांगण में किया गया 40 सेवानिवृत सदस्यों का सम्मान

Published on

भेल, भोपाल

थ्रिफ्ट सोसायटी के संस्था प्रांगण में किया गया 40 सेवानिवृत सदस्यों का सम्मान,संस्था कार्यलय में संस्था के सेवानिवृत्त सदस्यों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बी.एच.ई.एल. भोपाल के महाप्रबंधक जी. पी. बघेल – गुणवत्ता विभाग  उपस्थित थे। कार्यक्रम में  सेवानिवृत्त सदस्यों को सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त सदस्यों में पूर्व महाप्रबंधक सदस्यों का सम्मान मुख्य अतिथि महोदय द्वारा शाल और उपहार देकर किया गया।

इस कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष बसंत कुमार ने संस्था के इस कार्यक्रम के बारे मे जानकारी दी और बताया की सेवानिवृत्त सदस्यों की सम्मान पूर्वक विदाई का प्रयास संस्था द्वारा किया गया है। मुख्य अतिथि महोदय ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की और संस्था के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की। सेवानिवृत्त सदस्यों में पूर्व महाप्रबंधक श्री बी. के सिंह, श्री अविनाश चंद्रा, एवं श्री अमिताभ दुबे जी भी शामिल हुए, इसके साथ ही संस्था के पूर्व उपाध्यक्ष गौतम मोरे भी उपस्थित थे ।

यह भी पढ़िए: भेल के कस्तूरबा अस्पताल ने किया एंबुलेंस सेवाओं का विस्तार

इस सभी के साथ विभिन्न यूनियन के अध्यक्ष अख्तर खान, धर्मेंद्र दहाड़ आदि भी शामिल हुए।  कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष बसंत कुमार, सचिव श्रीमती निशा वर्मा, संचालक आशीष सोनी, राजमल बैरागी, रजनीकांत चौबे, दीपक गुप्ता और राजकुमार इड़पाची उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रजनीकांत चौबे द्वारा किया गया। श्रीमती निशा वर्मा द्वारा आभार व्यक्त किया गया।  

Latest articles

उर्वशी और अनुश्री ने गायकी से समाँ बाँधा.

भोपाल की युवा गायिका अनुश्री संगमनेकर ने मन मोह लेने वाले गायन से जो...

भाजपा भोपाल जिला कार्यकारिणी का गठन, 37 पदाधिकारियों की घोषणा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल की सहमति से...

भौतिक और सामाजिक विकास का संतुलन है बजट : राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर — ओरिएंटल कॉलेज भोपाल में विकसित भारत बजट पर युवा संवाद

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

More like this

बीएचईएल भोपाल द्वारा अवधपुरी चौराहे के पास अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई — अवैध गुमटियों व दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, क्षेत्र हुआ...

भोपाल बीएचईएल भोपाल द्वारा टाउनशिप क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए...

बीएचईएल के प्रेस शॉप में नई 8 टन स्लाटिंग प्रेस मशीन का लोकार्पण

भोपाल भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल के फीडर्स विभाग के प्रेस शॉप प्रभाग में...

“साइकिलिंग व्यायाम का एकबेहतरीन विकल्प है“ – रंजन कुमार

बीएचईएल में 'संडेज ऑन साइकिल' रैली का आयोजन भेल हरिद्वार : भारतीय खेल प्राधिकरण...