12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeभेल न्यूज़पारंपरिक संस्कृति एवं जनजातीय विरासत को संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से...

पारंपरिक संस्कृति एवं जनजातीय विरासत को संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से मनाया हरेली महोत्सव

Published on

भेल भोपाल

पारंपरिक संस्कृति एवं जनजातीय विरासत को संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से मनाया हरेली महोत्सव
,मातृशक्ति ट्राइबल फाउंडेशन द्वारा पारंपरिक संस्कृति एवं जनजातीय विरासत को संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से हरेली महोत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन ग्राम्य संस्कृति, कृषि परंपराओं तथा पर्यावरण संरक्षण को समर्पित एक विशेष पर्व है।

महोत्सव के अंतर्गत पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन, लोकगीत, नृत्य, पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद तथा मातृशक्तियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ हुई साथ ही,वृक्षारोपण कर पर्यावरण एवं जैव विविधता के संरक्षण पर केंद्रित संवाद और जागरूकता के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। हरेली पर्व  से सम्बंधित क्विज आयोजित किया गया,जिसमें सभी मातृशक्तियों ने बड़े उत्साह से भागीदारी देते हुए क्विज का आनंद लिया। “इस आयोजन का उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ना और हरियाली व प्रकृति के प्रति प्रेम को पुनर्जीवित करना है।”

यह भी पढ़िए: मनसा देवी मंदिर में भगदड़ से 6 की मौत, 25-30 घायल

मातृ शक्तियों ने गोंडवाना मातृशक्ति ट्राइबल फाउंडेशन संस्था के तत्वाधान में  आयोजित कार्यक्रम में सहभागी बनकर परंपरा, प्रकृति एवं संस्कृति के इस उत्सव को सफल बनाया। हरियाली महोत्सव में विशिष्टअतिथि के रूप में श्रीमती चंद्रा सरवटे जी अध्यक्ष (आदिवासी सेवा मंडल  महिला प्रभाग ), मीना भलावी (सहायक मत्स्य अधिकारी),रुक्मणि चंद्रा (वरिष्ठ एवं सक्रीय सदस्य छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक मंडल) एवं गोंडवाना मातृशक्ति ट्राइबल फाउंडेशन भेल भोपाल की अध्यक्ष सुजाता कुंजाम,उपाध्यक्ष लिखेश्वरी सिदार,सचिव उर्मिला नेटी,कोषाध्यक्ष कंचन मरकाम,उपकोषाध्यक्ष सविता मरावी,कार्यालय सचिव पिंकी मरावी, सांस्कृतिक सचिव निशा ताराम एवं समस्त मातृशक्तियां-पार्वती जी, रमा जी,गायत्री जी, शशि जी, जी,विभा जी,कमला जी,उमा जी,समीना जी, हीरा जी,सुशीला जी,संध्या जी,रेखा जी, स्वर्णा जी,संतोषी जी समस्त ने सहभागी बनकर परंपरा, प्रकृति एवं संस्कृति के उत्सव को सफल बनाया।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

भेल श्रमिकों के सम्मान में सजी सांस्कृतिक शाम: मंत्री कृष्णा गौर और ईडी प्रदीप उपाध्याय ने सराहा

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर पिपलानी स्थित ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉइज यूनियन...

बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा ‘समर कूल’ थीम पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

भोपाल। बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा गत दिवस ‘समर कूल’ थीम पर आधारित एक आकर्षक...

ऐबू की अनूठी पहल: ‘एक शाम-बीएचईएल श्रमिकों के नाम’, लगातार 10वें वर्ष होगा भव्य सम्मान समारोह

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई को ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाइज...