16 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल के अधिकारियों पर मंडरा रहा है पर्क कटौती का खतरा

बीएचईएल के अधिकारियों पर मंडरा रहा है पर्क कटौती का खतरा

Published on

– जून माह के वेतन में कटौती के चलते हडक़ंप
– अधिकारियों की नाराजगी के बाद मिला पूरा वेतन

भोपाल

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) महारत्न कंपनी लंबे समय से अधिकारियों के पर्क कटौती का मन बना चुकी है लेकिन कुछ कारण वश इसमें लेटलतीफी चलती रही। अचानक जुलाई माह में बंटे वेतन में 15 फीसदी पर्क कटौती होने से उनमें हडक़ंप मच गया। इसको लेकर कारखाने में काफी हंगामा खड़ा कर दिया।

आनन-फानन में प्रबंधन ने पर्क कटौती को रोककर पूरा वेतन का भुगतान किया। मामला जो भी हो लेकिन इन पर पर्क कटौती का खतरा मंडरा रहा है। भले ही प्रबंधन ने इसे जून 2023 में वापस ले लिया हो लेकिन हमारे सूत्र बताते हैं कि सुपरवाइजर व एक्जीक्यूटीव वर्ग के अगस्त में मिलने वाले वेतन में कटौती की जा सकती है।

सूत्र बताते हैं कि अधिकारी वर्ग की पर्क कटौती अप्रैल माह 2023 में होनी थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। यह भी पता चला है कि यह कटौती 31 फीसदी होना थी लेकिन इसे घटाकर 15 फीसदी कर दिया गया है। इसको लेकर भी केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय काफी नाराज बताया जा रहा है। इधर भेल प्रवक्ता की मानें तो यह मामला मंत्रालय और दिल्ली कारपोरेट से जुड़ा है। पर्क कटौती होगी कि नहीं इस मामले में कुछ नहीं कह सकता।

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...