7.2 C
London
Monday, March 9, 2026
Homeभेल न्यूज़बी एच ई एल द्वारा ग्राम टूंका पीपरी (तह. ओरछा) में चिकित्सा...

बी एच ई एल द्वारा ग्राम टूंका पीपरी (तह. ओरछा) में चिकित्सा शिविर का आयोजन

Published on

भेल झॉंसी:

सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनी भेल झांसी द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत ग्राम टूंका पीपरी (तह. ओरछा) में स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया तथा गरीब महिलाओं को सेनेटरी पैड्स तथा आदिवासी परिवारों के बच्चों को पोषण सामग्री वितरित की गई ।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री रिज़वान फैज़ल सिद्दीकी इकाई प्रमुख भेल झॉंसी ने किया । चिकित्सा शिविर में भेल के डाक्टरों ने 200 से अधिक ग्राम वासियों की चिकित्सा जांच की एवं उनको यथोचित दवाइयॉं वितरित कीं । साथ ही ग्राम की महिलाओं को सेनेटरी पैड्स वितरित किये एवं भेल की चिकित्सा अधीक्षक डा. श्रीमती फरहत रूही ने सभी को विशेषत: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता सम्बंधी निर्देश दिये और उनके विशेष दिनों मे सेनेटरी पैड्स के प्रयोग करने सम्बंधी तथा इंफैक्शन से होने वाली बीमारियों से बचाव हेतु निर्देश दिये । इसके साथ ही गरीब एवं आदिवासी परिवारों के 100 से ज्यादा बच्चों को पोषण सामग्री वितरित की गई ।

मुख्य अतिथि ने अपने उद्वोधन मे कहा कि स्वच्छता ही स्वास्थ्य की जननी है अत: सभी ग्राम वासियों को स्वयं तथा अपने परिवारों के दैनिक जीवन में विशेषत: खानपान में स्व्च्छता का ध्यान रखना चाहिये । साथ ही उन्होंने आदिवासी परिवारों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को स्कूल जरूर भेजें ।

इस प्रकार के लोकोन्मुखी सेवाकार्यों की श्रँखला में भेल द्वारा विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से अपनी व्यापारिक गतिविधियों के साथ कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं शिक्षा के उत्थान हेतु उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है ।ग्राम सरपंच श्री राजकुमार ने कहा कि बीएचईएल द्वारा बढाया गया कदम एक सराहनीय पहल है, जिसकी ग्रामीण समाज द्वारा मुक्तकंठ से प्रशंसा की जा रही है ।

कार्यक्रम में भेल के अपर महाप्रबंधक श्री पी ए वैद्या, डा. एम एस व्यास, श्री दिनेश परते, डा. सुशील, डा. इब्तेशाम , श्री विकास भट्ट, श्री के के गौतम, श्री विनय भदोरिया, श्री अजय दयाल माली के साथ गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में भेल के वरि. प्रबंधक श्री विनय भदोरिया ने भेल द्वारा आयोजित चिकित्सा शिविर में सहयोग हेतु धन्यवाद प्रकट कर सभी का आभार प्रकट किया ।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

भेल बरखेड़ा में मास्टर्स बैडमिंटन में कड़े मुकाबले, गीते-नियोगी पहुंचे फाइनल

भोपाल भेल खेल प्राधिकरण, बरखेड़ा में खेली जा रही 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

उत्पादन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए बीएचईएल भोपाल में 22 और 29 मार्च को रहेगा कार्य दिवस

भोपाल भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल ने वर्ष 2025-2026 की अंतिम तिमाही के निर्धारित...