भोपाल
बीएचईएल ने अनुसंधान एवं विकास, प्रौद्योगिकी विकास एवं नव विकास और डिजिटलीकरण की तीन श्रेणियों में प्रतिष्ठित स्कोप पुरस्कार प्राप्त किए हैं । यह पुरस्कार भारत के उप राष्ट्र्रपति जगदीप धनखड़ ने सदाशिव मूर्ति, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, बीएचईएल एवं जय प्रकाश श्रीवास्तव, निदेशक (ईआरएंडडी) और (वित्त-अतिरिक्त प्रभार) बीएचईएल को प्रदान किए । इस अवसर पर तजिंदर गुप्ता, निदेशक (पॉवर), बीएचईएल और बानी वर्मा, निदेशक (आईएसएंडपी), बीएचईएल भी मौजूद थे ।
