-मीटिंग में नहीं बुलाया जाता मेम्बरों को,सुरक्षा के प्रति लापरवाह हैं प्रबंधन
भोपाल
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल भोपाल यूनिट की शेफ्टी कमेटी के मेम्बरों का आरोप है कि प्रबंधन कमेटी की मीटिंग में न बुला कर सिर्फ कागजी कार्यवाही कर रही है । इससे सुरक्षा के प्रति लापरवाही साफ दिखाई दे रही है यहां तक कि पूरे सुरक्षा सप्ताह के दौरान प्रबंधन ने अपना काम तो किया लेकिन मेम्बरों को सिर्फ समापन समारोह में ही बुलाया । ब्लॉकों में कर्मचारियों को किसी सुरक्षा संसाधन की जरूरत है इसे पूछने की भी जरूरत नहीं समझी । सुरक्षा सप्ताह मनमाने ढंग से मनाया गया ।
मेम्बरों का आरोप है कि केन्द्रीय सुरक्षा समिति की एक बैठक 3 नवबंर 2023 को हुई थी तब से आज तक बैठक नहीं बुलाई गई । उनका कहना है कि कमेटी का गठन किया गया है और यूनियन के मेम्बर इस कमेटी शामिल हैं जबकि यह बैठक हर तीन माह में होना जरूरी है। प्रबंधन को शेफ्टी की कमी और उसके उपाय इस कमेटी के सदस्य ही बताते हैं। जब से बैठक नहीं बुलाई गई इस बीच सुरक्षा के सबंधित कुछ मामले भी हुये ।
टेंडर में ठेकेदार द्वारा कांट्रेक्ट लेबर को सुरक्षा सामग्री मुहैया नहीं कराई गई । इसी तरह विभाग आकस्मिक ढंग ब्लॉकों को चेक नहीं किया जाता है। कारखाने में सुरक्षा विभाग खुले पेंट का काम नहीं रोक पा रहे हैं इससे कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । ब्लॉकों में जॉब हर कहीं पड़े हुये हैं इससे दुर्घटना की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता । काफी समय पहले ब्लॉक 1 में दुर्घटना हो चुकी है ।
कुछ समय पूर्व हाईड्रों में 100 टन का जॉब के्रन से गिरा था जिससे कंपनी को काफी नुकसान उठाना पड़ा। इसी तरह कारखाने में आग बुझाने के दौरान पिछले माह सीआईएसएफ के एक एएसआई की बुरी तरह घायल हो जाने से इस रविवार को मौत हो गई मामला 26 फरवरी का बताया जा रहा है । नये मुखिया के आने के बाद यह उम्मींद जताई जा रही है कि इस तरह के सुरक्षा से संबंधित मामलों को वह गंभीरता से लेकर सख्त कार्यवाही करेंगे।
इनका कहना है-
प्रबंधन सुरक्षा के प्रति गंभीर लापरवाही बरत रहा है । इससे कर्मचारियों में भय का माहौल है । हर तीन माह में होने वाली शेफ्टी कमेटी की मीटिंग में नहीं बुलाया जाता है न ही नवबंर 2023 से कोई मीटिंग हुई है । उत्पादन के पीक पीरियेड में मीटिंग होना जरूरी थी न होने से सुरक्षा पर सवालिया निशान लग गये हैं ।
मनोज दीक्षित मेम्बर केन्द्रीय सुरक्षा समिति बीएचईएल भोपाल
कारखाना और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर प्रबंधन गंभीर नहीं है इसके लिये बैठक आयोजित नहीं की जाती जो हर तीन माह में होना चाहिये। विभाग द्वारा ब्लॉकों में जाकर निरीक्षण नहीं किया जाता। कारखाने में जगह-जगह पेंट पड़ा हुआ है इसकी दुर्गध से कर्मचारी परेशान है । प्रबंधन को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिये।
विनय सिंह, मेम्बर, केन्द्रीय सुरक्षा समिति बीएचईएल भोपाल
कारखाने में शेफ्टी को लेकर प्रबंधन गंभीर नहीं है। एक और सुरक्षा विभाग ब्लॉकों में जाकर बेतरतीब पड़े जॉब की और ध्यान नहीं दे रहा है तो वहीं कमेटी की मीटिंग बुलाने में भी मनमानी कर रहा है । सुरक्षा पखवाड़े में प्रबंधन ने समापन के दौरान मेम्बरों को 3 बजे फोन किया और 4 बजे समापन।
विशाल वाणी मेम्बर केन्द्रीय सुरक्षा समिति बीएचईएल भोपाल
