7.5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeभेल न्यूज़थ्रिफ्ट चुनाव में सब पर नकेल कसने उतरा भेल संकल्प पैनल

थ्रिफ्ट चुनाव में सब पर नकेल कसने उतरा भेल संकल्प पैनल

Published on

भोपाल

शुक्रवार से बीएचईई थ्रिफ्ट एंड के्रडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी का चुनाव प्रचार पूरी तरह थम गया है। अब दो दिनों तक उम्मीदवार मतदाताओं को मनाने बैठकों का दौर शुरू कर चुका है । हर पैनल जीत के दावे कर रही है कौन बाजी मारेगा कौन नहीं यह तो चुनाव परिणाम ही बता पायेगा । इस चुनाव में भेल से जुड़े कुछ वरिष्ठ जनों ने भी भेल संकल्प के नाम से एक पैनल बनाकर धुआंधार प्रचार के माध्यम से भेल कर्मचारियों को अपनी पेठ बना ली ।

इसमें एक यूनियन के नेता व समाज सेवी सीएम साहू अपनी छवि के साथ अपने साथ ही सुनिल महाले,विमल कुमार साहू,एसके कुरील,उमांशकर पाड़ी,मो. रहीम उद्दीन,जेम्स मोरे और बोधन सिंह मरावी चुनाव मैदान में उतर पड़े हैं । श्री महाले भेल सहकारी उपभोक्ता भंडार के संचालक भी हैं ।

श्री साहू का कहना है कि वह थ्रिफ्ट के अध्यक्ष बसंत कुमार की पैलन में शामिल थे लेकिन चुनाव 10 माह देरी से होने के कारण उन्हें अपनी पैनल से बाहर कर मनमाना कार्य किया है । इसके बाद संकल्प पैनल बनाकर चुनाव लड़ रहे हैं । श्री महाले का कहना है कि संस्था बिना राजनैतिक हस्तक्षेप के ईमानदारी से चले इसके लिये हमने साफ सुथरी छवि वाले लोगों को पैनल में शामिल किया है मतदाता समझदार है इसलिये हमें पूरा भरोसा है कि वह हमें पूर्ण बहुमत से जितायेगा ।

ईपीएस कोर कमेटी की बैठक आज
भोपाल.
ईपीएस 95 कोर कमेटी भेल से जुड़े सैंकड़ों कर्मचारियों की एक बैठक 14 नवंबर को शाम 4.30 बजे स्नेह कुंज साकेत नगर पंचवटी मार्केट के पास आयोजित की गई है ।  इस बैठक में 4 नवंबर 2022 को ईपीएस से संबंधित सुप्रीम कोर्ट के आदेश के संबंध में विस्तार से चर्चा होगी । कोर कमेटी के सदस्य जेपी गोड़ ने बताया कि सभी रिटायर्ड अथवा कार्यरत कर्मचारियों से अपील की है कि इस बैठक में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों । इस बैठक में कोर कमेटी के सबसे वरिष्ठ श्री परसाई जी भी शामिल होंगें ।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...