18.5 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल ने एल्‍कलाइन इलेक्‍ट्रोलाइज़र प्रणाली के लिए बीएआरसी के साथ किया प्रौद्योगिकी...

भेल ने एल्‍कलाइन इलेक्‍ट्रोलाइज़र प्रणाली के लिए बीएआरसी के साथ किया प्रौद्योगिकी हस्‍तांतरण समझौता

Published on

— “राष्‍ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन” और “आत्‍मनिर्भर भारत अभियान” में भेल ने बढ़ाया एक ओर कदम

भोपाल

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्‍स लिमिटेड (भेल) ने हाइड्रोजन उत्‍पादन के लिए 50 किलोवाट एल्‍कलाइन इलेक्‍ट्रोलाइज़र प्रणाली के लिए भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) के साथ एक प्रौद्योगिकी हस्‍तांतरण समझौता किया है । बीएआरसी द्वारा स्‍वदेशी रूप से विकसित यह तकनीक पूर्णत: सिद्ध है और इसमें स्‍थानीय सामग्री की प्रचूरता है।

भेल के निदेशक (इंजीनियरिंग, अनुसंधान एवं विकास) जय प्रकाश श्रीवास्‍तव की उपस्थिति में बीएचईएल की ओर से के रविशंकर, कार्यपालक निदेशक (कॉर्पोरेट प्राद्योगिकी प्रबंधन और आरएंडडी) और बीएआरसी की तरफ से डॉ.एस अधिकारी, एसोसिएट निदेशक (नॉलेज मैनेजमेंट ग्रुप) ने इस समझौते पर हस्‍ताक्षर किए।

बीएआरसी के साथ इस सहयोग के माध्‍यम से भेल का स्‍वदेशी एल्‍कलाइन इलेक्‍ट्रोलाइज़र प्रौद्योगिकी को रिफाइनरी, उर्वरक, इस्‍पात, परिवहन आदि क्षेत्रों में अनुप्रयोग के लिए इसका व्‍यावसायीकरण करने का इरादा है। यह “राष्‍ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन” और “आत्‍मनिर्भर भारत अभियान” में भेल के योगदान में एक और कदम होगा।
—————————————————————————
कस्तूरबा अस्पताल में होगी चिकित्सा सलाहकार समिति की बैठक
चिकित्सा सलाहकार समिति की बैठक गुरुवार को दोपहर तीन बजे कस्तूरबा अस्पताल के सभागृह में होगी। इसमें विभिन्न सुझावों पर विचार—विमर्श होगा। बीएमएस ने अस्पताल संबंधी कोई भी सुझाव देने के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी किए हैं जिनके माध्यम से या व्यक्तिगत फोन करके सुझाव दिए जा सकते हैं। इन नंबरों पर 9617233075, 9754644575, 7828527435 सुझाव बुलाए गए हैं।

Latest articles

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

More like this

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...