भोपाल
शनिवार को बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी सभागार में बीएचईएल के 40 सेवानिवृत्त सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष बसंत कुमार ने सभी सेवानिवृत्त सदस्यों का स्वागत करते हुए सदस्यों को संस्था के प्रगति के बारे में अवगत कराया।
उन्होंने नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सहकारिता सम्मलेन में हुए अनुभवों को साझा करते हुए संस्था के डिजिटलीकरण के प्रयासों के बारे में बताया तथा सेवानिवृत्त सदस्यों को सुखमय एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में अध्यक्ष बसंत कुमार, संचालक रजनीकांत चौबे एवं राजमल बैरागी उपस्थित रहे ।
