भोपाल
बीएचईएल के फाउंड्री गेट पर भेल पारदर्शी पैनल का अपने से अपनों की बात कार्यक्रम रखा गया जिसमें भेल बीएच ईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया कार्यक्रम में कमलेश नागपुरे ने बताया कि संस्था की हालत अभी वर्तमान में अच्छी नहीं है । संस्था के पास मात्र 10 करोड़ का फंड बचा हुआ है जबकि सदस्यों के 23 करोड़ की एफडी है अभी लगभग 30 से 40 प्रतिशत लोगों ने लोन नहीं लिया है ।
17 लाख की डिमांड सदस्यों ने भी लोन के लिए अप्लाई किया तो लोन नहीं मिल पाएगा ऐसी स्थिति में संस्था को मजबूत करना और मजबूती ऊचाइयों पर ले जाना उनका पहला उद्देश्य है साथ ही साथ अपने घोषणा पत्र में कोई लोक लुभावन वादे नहीं किये हंै । उनका कहना है कि संस्था को मजबूती स्थिति में लाना मेरा पहला उद्देश्य है। पूरी पारदर्शी पैनल को बहुमत से विजयी बनाने की अपील की है ।
