26.7 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeभेल न्यूज़सिंगरौली में 1600 मेगावाट के थर्मल पावर स्टेशन बनायेगा भेल

सिंगरौली में 1600 मेगावाट के थर्मल पावर स्टेशन बनायेगा भेल

Published on

भोपाल

अंतर्राष्ट्र्रीय प्रतिस्पर्धी बोली के तहत,भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड को ईपीसी आधार पर 2&800 मेगावाट सिंगरौली सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट स्टेज थर्ड की स्थापना के लिए एनटीपीसी लिमिटेड से ऑर्डर मिला है। यह संयंत्र उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के सिंगरौली में मौजूदा 2,000 मेगावाट के थर्मल पावर स्टेशन के निकट स्थापित किया जाएगा। विशेष रूप से, 1982 में बीएचईएल द्वारा स्थापित, सिंगरौली टीपीएस उत्तर प्रदेश में एनटीपीसी का पहला बिजली संयंत्र था।

बीएचईएल द्वारा सिंगरौली में पहले स्थापित मशीनें कमीशनिंग के बाद से बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। परियोजना के लिए प्रमुख उपकरणों की आपूर्ति बीएचईएल की हरिद्वार, त्रिची, बेंगलुरु, हैदराबाद, रानीपेट और भोपाल स्थित विनिर्माण इकाइयों द्वारा की जाएगी। बीएचईएल अपने अत्याधुनिक तकनीकी समाधानों के साथ देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

देश में स्थापित 1,34,000+ मेगावाट के थर्मल पावर प्लांटों (957 प्रतिशत) के अपने विशाल पोर्टफोलियो के साथ, बीएचईएल, थर्मल यूटिलिटी परियोजनाओं में मार्किट लीडर है और साथ ही जीवनकाल बढ़ाने और दक्षता और विश्वसनीयता को उन्नत करने के लिए पुराने सेटों के आर एंड एम के क्षेत्र में भी अग्रणी है । अब तक, बीएचईएल ने देश में 68 सुपरक्रिटिकल स्टीम जेनरेटर (एसजी) और 63 सुपरक्रिटिकल टर्बाइन जेनरेटर (टीजी) के आर्डर प्राप्त किये है, जिनमें से 34 एसजी और 25 टीजी चालू किये जा चुके हैं और सफलतापूर्वक काम कर रहे हैं ।

Latest articles

ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी निष्पक्ष जांच बहुत ज़रूरी

नई दिल्ली। ट्विशा शर्मा केस का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार...

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...

More like this

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...