-वॉल्वो आयशर और बीएचईएल के बीच हुआ अनुबंध
भोपाल
देश की नवरत्न कंपनियों में शुमार भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने प्रधानमंत्री के सपने आत्मनिर्भर भारत की ओर कदमताल करते हुए एक ओर एमओयू साइन कर लिया है। गौरतलब है कि गत सप्ताह वंदे भारत टे्रनों के साथ भी भेल ने एक अनुबंध साइन कर 80 स्लिपर कोच बनाने का कांट्रेक्ट साइन किया है। अब भेल ने कमर्शियल वाहनों मेें प्रवेश करते हुए वॉल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड (वीईसीवीएल) कमर्शियल वाहन हाइड्रोजन/सीएनजी की संयुक्त परियोजना में भेल के साथ एक एमओयू साइन किया है।
बीएचईएल के अनुसार, यह एमओयू हाइड्रोजन मूल्य श्रृंखला में सहयोग का मार्ग प्रशस्त करेगा, भारत सरकार के राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन में योगदान देगा, जिससे भारत आत्मनिर्भर बनेगा। बीएचईएल के निदेशक (विद्युत) और निदेशक (एचआर) अतिरिक्त। चार्ज उपिंदर सिंह मथारू और वीईसीवीएल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर राजिंदर सिंह सचदेवा ने बीएचईएल और वीईसीवीएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
