-जानलेवा साबित हो रही है खुदी हुई सडक़, हफ्ते भर मेें हुई दो दुर्घटनाएं
भोपाल
विद्यासागर कॉलेज से अमरावद खुर्द बीडीए की तरफ जाने वाली निर्माणाधीन अधूरी सडक़ पर शुक्रवार को एक भेल कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। बीडीए रोड पर खराब सडक़ पर कार आल्टो क्रमांक एमपी 04 सीएफ 1834 से कार टकरा जाने से भेल कर्मी एवं भारतीय मजदूर संघ के जिला सहमंत्री बेदीलाल श्यामकर को गंभीर चोटें आई है। वह शुक्रवार को बीएचईएल कारखाने की दूसरी पाली में शिफ्ट ड्यूटी जाते समय बीडीए रोड से घर जा रहे थे पूर्वांचल मोड़ पर पर भयंकर सडक़ दुर्घटना हुई। दुर्घटना के समय वह सर में हेलमेट पहने हुए थे बावजूद उसके उनके सिर व शरीर में चोट आई ।
खुदी हुई सडक़ जानलेवा बन चुकी सडक़ अभी अधूरी अवस्था में पड़ी हुई है जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है घटना के तुरंत पश्चात कस्तूरबा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के पश्चात उन्हें तत्काल बंसल अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस संबंध में अवधपुरी परीक्षेत्र जनकल्याण समिति के अध्यक्ष रमन तिवारी का कहना है कि पूर्वांचल कॉलोनी का मोड़ जान लेवा हो चुका है जिस पर अतिक्रमण के कारण आए दिन बीडीए रोड पर दुर्घटनाएं हो रही हैं जिसके कारण पूरे क्षेत्र में भय व्याप्त है ।
