भोपाल।
बीमा अस्पताल (ESI अस्पताल) में अपेक्षाकृत स्वास्थ्य सेवाएं न मिलने से नाराज भेल के कर्मचारी एवं श्रमिक 25 सितंबर को अस्पताल के सामने प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारी नेता दीपक गुप्ता ने बताया कि अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं के हालात बेहद खराब हैं। मजदूरों को प्राथमिक इलाज भी नहीं मिल रहा है। उन्हें प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराना पड़ता है, जिससे परिवार पर आर्थिक बोझ पड़ता है। उन्होंने श्रमिकों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।
