भोपाल
बीएचईएल में श्रमिकों को समय पर वेतन न मिलने,वेतन कटौती एवं अहम मांगों को लेकर भेल एडीएम बिल्डिंग का घेराव कर प्रदर्शन किया।। बड़ी संख्या में श्रमिकों ने बिल्डिंग पहुंच अपनी मांगों से भेल प्रबंधन को अवगत कराया। यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष मेहर अली और अध्यक्ष प्रशांत पाठक ने बताया भेल ठेकेदार बबलु मंडल द्वारा समय पर वेतन न करने श्रमिकों को डराने एवं अन्य ठेकेदारों द्वारा श्रमिकों को प्रताड़ित करने जैसी समस्याओं से श्रमिक लगातार परेशान हो रहे हैं वेतन के बदले अलग से पैसे मांगे जाते हैं इसके बाद ही उनका वेतन का पूर्ण भुगतान किया जाता है । ईडी बिल्डिंग घेराव किया जिसके बाद भेल प्रबंधन से मीटिंग में कई मांगों पर सहमति बनी है। यूनियन ने प्रबंधन को चेतावनी दी है जल्द इन मांगों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो यूनियन टूल डाउन करने पर मजबूर हो जाएगी।
